10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्थ-डे स्पेशल: इनकी खूबसूरती के आगे एक्ट्रेसेस भी है फेल, ये है दुनिया की नंबर वन ऑलराउंडर

स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर एलिस पैरी का बर्थ डे है।

2 min read
Google source verification
 Ellyse Perry

नई दिल्ली। मैदान पर हमारी निगाहें किसी खिलाड़ी का खेल ही देख पाती है। हेलमेट के पीछे छिपे चेहरे तक हमारी नजरें नहीं जा पाती। मैदान पर पसीने से लथ-पथ और खेल भावना से ओत-प्रोत क्रिकेटरों में कई ऐसे भी है, जिनकी खूबसूरती के आगे सिने अभिनेत्रियां भी फीकी नजर आती है। आज ऐसे ही एक महिला क्रिकेटर का जन्मदिन है। ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑल रांउडर एलिस पैरी आज अपना 27वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही है। मौजूदा समय में पैरी दुनिया की नंबर वन ऑल राउंडर है। पैरी अपने क्रिकेट क्वालिटी के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। पैरी के बर्थ डे पर पत्रिका समूह की ओर से उनको ढेरों सारी शुभकामनाएं। आईए जानते है पैरी के बारे में...

एलिस पैरी का जन्म 03 नवंबर 1990 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। आज वो क्रिकेट की नामचीन हस्ती हैं। पैरी क्रिकेट के साथ-साथ फुटबाल भी खेलती है। पैरी का पहला प्यार फुटबाल भी था। इन्होंने क्रिकेट से पहले महज 16 साल की उम्र में नेशनल फुटबॉल टीम में अपनी जगह बनाई थी।

पैरी ऑस्ट्रेलिया की इकलौती महिला क्रिेकेटर हैं, जिन्होंने दो वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। साल 2017 के विश्व कप में वे कंगारू टीम की सबसे मजबूत खिलाड़ियों में शूमार थी। पैरी ने इस विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन भी किया था। पैरी ने कुल 404 रन बनाए। साथ ही 9 विकेट भी चटकाने में सफल रही।

आज उनके बर्थ डे पर आईसीसी ने ट्वीट करते हुए पैरी की बधाई दी है। बता दें कि महिला विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में पैरी भारत के खिलाफ यादगार पारी खेली था। एलिस पैरी ने भारत के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में 38 रनों की पारी खेलते हुए मिताली के रिकॉर्ड को पार कर लिया है। पैरी अपने क्रिकेट करियर और खूबसूरती के साथ-साथ फिटनेस के लिए जानी जाती है।

ये भी पढ़ें:- तस्वीरों में देखें: दूनिया की पांच सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर