31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

85 सालों के इतिहास में पहली बार, क्रिकेटरों की इस कामयाबी पर आपको भी गौरव

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। जब एक साथ तीन खिलाड़ी टॉप पोजिशन पर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 31 Oct 2017, 1:42 PM IST

virat kohli

नई दिल्ली। आज से 85 साल पहले जब भारत ने पहली बार अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने सफर का आगाज किया था, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि इस खेल में टीम इंडिया इतना आगे तक जाएगी। लेकिन आज वो कल्पना हकीकत बन चुकी है। बीते कुछ सालों में भारत ने क्रिकेट के प्रत्येक प्रारूप में खुद को साबित किया है। न केवल पुरुष क्रिेकेट में बल्कि महिला क्रिेकेट में भी। एकदिवसीय मैचों में जहां टीम इंडिया कप्तान कोहली के नेतृत्व में लगातार सात द्विपक्षीय सीरीज जीत चुकी है। वही दूसरी ओर महिला क्रिकेट में भी टीम ने कप्तान मिताली राज की कप्तानी में बेहतरीन खेल दिखाया है। हालांकि विश्व कप के फाइनल में टीम को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन बावजूद इसके पूरे टूर्नामेंट में टीम ने अपने प्रदर्शन से सबको हैरान किया। अब क्रिकेट के भारतीय दिवानों के लिए एक बार फिर खुश होने का मौका हाथ लगा है।

पहली बार हुआ है ऐसा
आईसीसी की हालिया जारी रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के तीन सितारे अलग-अलग फार्मेट में नंबर वन की कुर्सी पर काबिज होने में कामयाब हो पाए है। आईसीसी की वन डे रैंकिंग में कप्तान कोहली नंबर वन पर है तो दूसरी ओर महिला क्रिकेट में मिताली राज नंबर वन। इसके साथ-साथ टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी-20 की रैंकिंग में नंबर वन पर काबिज है।

ये है मिताली की रैंकिंग का हाल
मितली 753 अंक के साथ शीर्ष पर है। वही आस्ट्रेलिया की बल्लेबाज एलिस पैरी 725 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड की एमी सैदरवेट 720 अंको के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आस्ट्रेलिया की खिलाड़ी मेग लानिंग इस रैंकिंग में पहले स्थान से पिछड़ते हुए 718 अंको के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं।

कप्तान कोहली नंबर वन
कप्तान कोहली ने कानपुर में खेली गई शातकीय पारी के दम नबंर वन का पोजिशन हासिल कर लिया है। कोहली 899 अंकों के साथ नंबर वन पर है। कोहली के रैंकिंग की खास बात यह है कि रैंकिंग के मामले में कोहली ने सचिन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। 1998 में दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 887 अंकों के साथ वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। इस रैंकिंग में नंबर दो पर दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स बने है।

टी 20 में बुमराह टॉप पर
टी-20 में गेंदबाजों की रैंकिंग में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नंबर वन पर आ गए है। बुमराह 729 अंकों के साथ नंबर वन पर है। इस लिस्ट में नंबर दो पर पाकिस्तान के इमाद वशीम है। वशीम 719 अंकों के सात बुमराह से 10 अंक पीछे है।