17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Happy Birthday Harbhajan Singh: भारत का पहला गेंदबाज जिसने टेस्ट क्रिकेट में चटकाई हैट्रिक

भारतीय दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह आज अपना 42 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह भारत के पहले गेंदबाज थे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक चटकाई थी।

2 min read
Google source verification
Harbhajan Singh

Harbhajan Singh

Happy Birthday Harbhajan Singh: हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) जिन्हें हम टर्बनेटर, सिंह इज किंग, भज्जू पा और ना जाने कितने ही अलग-अलग नामों से जानते हैं। आज भारत के इस दिग्गज स्पिन गेंदबाज का जन्मदिन है। 3 जून 1980 को पंजाब के जालंधर में जन्मे हरभजन सिंह आज 42 वां जन्मदिन मना रहे हैं, वैसे हरभजन सिंह के घर का नाम सोनू था। भारत के लिए उन्होंने कई मैचों में शानदार प्रदर्शन कर जीत दिलाई और 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का वह हिस्सा भी थे। इसके अलावा वह भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। उनके नाम 103 मैचों में 417 टेस्ट विकेट दर्ज हैं

पहले गेंदबाजी जिसने चटकाई हैट्रिक

हरभजन सिंह भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज थे। उन्होंने 11 मार्च 2001 को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा किया था। मात्र 20 साल की उम्र में ही उन्होंने हैट्रिक लेकर क्रिकेट की दुनिया में सनसनी मचा दी थी। हरभजन सिंह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत यह मैच जीतने में कामयाब रहा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने इस मैच में रिकी पोंटिंग एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न को शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें - Jasprit Bumrah की तूफानी पारी पर Ravi Shastri ने कही दिल छू लेने वाली बात

हरभजन सिंह के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शानदार खेल दिखाया। 103 टेस्ट मैच खेलते हुए उनके नाम 417 विकेट है, जबकि 236 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 269 विकेट झटके। इसके अलावा 28 टी-20 मुकाबलों में उनके नाम 35 विकेट भी दर्ज है। इसके अलावा आईपीएल के 163 मैचों में उनके नाम 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें - IND vs ENG: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते तीसरे दिन इंग्लैंड फॉलोऑन को हो सकती है मजबूर, चाहिए इतने रन

स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।