18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sachin Tendulkar Birthday: भेष बदलकर अंजलि से मिलते थे सचिन, जानिए मास्टर ब्लास्टर की लव-स्टोरी

Happy Birthday Sachin: भारतीय क्रिकेट टीम के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने क्रिकेट जीवन में लगभग सभी शानदार उपलब्धि हासिल करने वाले सचिन की लव-लाइफ भी शानदार रही है। आइये इस लेख के जरिये जानते हैं मास्टर ब्लास्टर के लव स्टोरी के बारे में ।

2 min read
Google source verification
sachin_anjali.jpg

Happy Birthday Sachin: करीब तीन दशक तक क्रिकेट की दुनिया में अपना दबदबा रखने वाले सचिन तेंदुलकर आज अपना 50 वां जन्मदिन मना रहे हैं। महज 16 साल की उम्र में सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और तब से लेकर अगले 3 दशक तक इन्हीं का राज रहा। यही कारण है कि फैंस सचिन को क्रिकेट का भगवान कहते हैं। क्रिकेट के मैदान पर सचिन के नाम अनगिनत रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन द्वारा बनाए गए कई ऐसे भी रिकॉर्ड हैं जिसके आसपास भी कोई बल्लेबाज अब तक नहीं पहुंच पाया है। जिस तरह की सफलता सचिन ने क्रिकेट के पिच पर हासिल की वैसी ही शानदार उनकी लव लाइफ भी रही है।


एयरपोर्ट पर हुई थी अंजली से पहली मुलाकात

इंग्लैंड के दौरे से जब टीम इंडिया वापस भारत आ रही थी। तब सचिन पहली बार अंजली से एयरपोर्ट पर मिले थे। अंजलि वहां अपनी मां को रिसीव करने आई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों एक पार्टी में फिर मिले। यहां से दोनों की बातचीत शुरू हुई। अंजलि एक तेज तरार मेडिकल स्टूडेंट थी। पढ़ाई लिखाई में उनका ज्यादा समय बीतता था। यही कारण है कि क्रिकेट के बारे में उन्हें अधिक जानकारी नहीं थी।

जब सचिन से मुलाकात हुई तब अंजली ने क्रिकेट के बारे में पढ़ना शुरू किया और उसके बाद अंजलि को इस खेल के बारे में पता चला।बातचीत शुरू होने के बाद दोनों का मिलना जुलना ही पढ़ने लगा इसके बाद दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन सचिन क्रिकेट में व्यस्त रहते थे और अंजलि अपने पढ़ाई लिखाई में व्यस्त रहती थी। इसलिए दोनों का मिलना-जुलना कम हो पाता था।

झूठ बोल कर फॅमिली से मिलाया

कई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद जब बारी फैमिली मेंबर से मिलने की आई, तब सचिन, अंजलि को अपने घर ले जाने में काफी संकोच कर रहे थे। वह नहीं चाहते थे कि उनके प्यार के बारे में किसी को पता चले। लेकिन घरवालों से मिलवाना तो किसी भी हाल में था ही। फिर क्या सचिन ने दिमाग लगाया और एक प्लान बनाया। और अपने घर वालों से झूठ बोला कि यह एक पत्रकार है, और मेरा इंटरव्यू लेने घर पर आई है। सचिन के बनाये हुए प्लान के मुताबिक अंजलि एकदम साधारण कपड़ा पहन कर उनके घर मिलने आई थी, ताकि किसी को पता न चले।

यह भी पढ़ें : 16 साल के सचिन को पाकिस्तानी गेंदबाज ने चैलेंज किया, फिर जो हुआ हमेशा याद रखा जाएगा
भेष बदलकर अंजलि से मिलते थे सचिन

कैरियर की शुरुआत में ही सचिन पूरे देश के चहेते बन गए थे। ऐसे में आम लोगों के बीच घूमना उनके लिए आसान नहीं था। इसी क्रम में सचिन को अंजलि से मिलने के लिए एक बार अपना हुलिया भी बदलना पड़ गया था। इसी प्रकार की एक घटना का जिक्र करते हुए अंजलि ने बताया था कि एक बार हम साथ में मूवी देखने का प्लान कर रहे थे और सचिन ने लोगों की नजरों से बचने के लिए खुद का हुलिया बदल लिया था।

लेकिन वहां भी लोग उन्हें पहचान गए थे। जिस कारण से दोनों को बीच में ही फ़िल्म छोड़कर बाहर आना पड़ा था।लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 24 मई 1995 को सचिन ने अंजली से शादी कर ली। इसके 2 साल बाद उनके घर में एक बेटी हुई किसका नाम सारा है और उसके 2 साल बाद एक बेटा हुआ जिसका नाम अर्जुन है। जो अभी इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा है।

यह भी पढ़ें : Team India से बाहर किया, अब हर चौथी गेंद पर जड़ रहा बाउंड्री