18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो सकती चोटिल श्रेयंका पाटिल, कौन बनेगा रिप्लेसमेंट? रेस में 4 दावेदार

Shreyanka Patil replacement: भारत और नीदरलैंड्स के मैच के दौरान बुधवार को श्रेयंका पाटिल चोटिल हो गई थीं, जिसके बाद उनके विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अगर वह बाहर होती है तो उनकी जगह कौन ले सकता है?

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 18, 2026

Shreyanka Patil replacement

चोट लगने के बाद मैदान से बाहर जाती श्रेयंका पाटिल। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Shreyanka Patil replacement: विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम के अभियान को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में श्रेयंका पाटिल एक गेंद ही फेंक सकी थी कि उनके टखने में चोट लग गई, जिसके बाद उन्‍हें स्‍ट्रेचर से मैदान के बाहर ले जाया गया। भले ही पूरे टूर्नामेंट से उनके बाहर होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी चोट काफी गंभीर है। इस वजह से वह बाकी लीग मैच भी मिस कर सकती हैं। ऐसे में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी उनका इंजरी रिप्लेसमेंट तलाश सकती है।

श्रेयंका अगर टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर करने के लिए सबसे पहले टीम मैनेजमेंट को डायग्नोसिस और रिपोर्ट के साथ आईसीसी एक लिखित रिक्वेस्ट देनी होगी। उसके बाद ही उनका रिप्लेसमेंट लिया जा सकता है। इसी बीच उनके संभावित रिप्‍लेसमेंट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। उनकी जगह कौन ले सकता है? आइये उन चार संभावित दावेदारों पर एक नजर डालते हैं, जो इस दौड़ में सबसे आगे माने जा सकते हैं।

स्नेह राणा सबसे आगे

सबसे पहला नाम स्‍नेह राणा का है। वह ऑफ-स्पिनर है, जो पाटिल की तरह ही लोअर ऑर्डर में थोड़ी बल्‍लेबाजी भी कर सकती है। हालांकि उनका महिला प्रीमियर लीग 2026 का सीजन कुछ खास नहीं रहा था। जहां उन्‍होंने 10 मैचों में सिर्फ 1 विकेट लिया था और इकॉनमी भी 10.87 की थी। भारतीय टीम में उन्‍होंने काफी समय बिताया है। उन्‍होंने 31 टी20 इंटरनेशनल मैचों में महज 6.34 की इकॉनमी से 26 विकेट अपने नाम किए हैं। टीम मैनेजमेंट उन्‍हें फिर से टीम में शामिल कर सकता है।

वैष्णवी शर्मा को 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों का अनुभव

दावेदारों में दूसरा नाम लेफ्ट-आर्म स्पिनर वैष्णवी शर्मा का है। टीम मैनेजमेंट उन्‍हें भी रिकॉल कर सकता है। वह 5 T20 इंटरनेशनल मैचों में पांच विकेट ले चुकी है। उस दौरान उनका इकॉनमी महज 6.26 का रहा था। हालांकि महिला प्रीमियर लीग का पिछला सीजन उनके लिए भी अच्‍छा नहीं गया था। वह मुंबई इंडियंस के लिए तीन मैचों में सिर्फ एक विकेट ही ले पाई थीं।

राजेश्वरी गायकवाड़ का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड दमदार

भारतीय टीम मैनेजमेंट अगर कुछ अलग सोच रहा है तो उनके पास अनुभवी स्पिनर राजेश्‍वरी गायकवाड़ अच्‍छा ऑप्शन हो सकता है। वह महिला प्रमियर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आई थीं। गुजरात जायंट्स के लिए उन्होंने 8 मैचों में 8.09 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए थे। उनका T20I रिकॉर्ड दमदार है। जहां उन्होंने महज 6.15 की इकॉनमी से 61 विकेट लिए हैं।

आरसीबी सयाली सतघारे भी अच्‍छा विकल्‍प

महिला प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 6 मैचों में 9 विकेट लेने वाली सयाली सतघारे भी एक अच्‍छा विकल्‍प हो सकती हैं। वह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन बहुत बेहतर नजर आ सकती है। अमनजोत कौर और काश्वी गौतम जैसे पेस ऑलराउंडर की कमी के कारण टीम में कुछ बैलेंस की कमी है, जिसे वह भर सकती हैं। उन्‍हें इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी का अनुभव है, लेकिन बल्‍लेबाजी का नहीं है। वह भारत के लिए एक टेस्‍ट और तीन वनडे खेल चुकी हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Women's T20 World Cup 2026