18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Afghanistan A Final Scenario: अफगानिस्‍तान भी भारत के साथ खेल सकता है फाइनल, जानें श्रीलंका के खिलाफ कितने अंतर से जीतना होगा मैच?

Afghanistan A Final Scenario: भारत ने ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है। अब उसके खिलाफ खिताबी मुकाबला कौन खेलेगा? इसका फैसला 19 जून को होगा। पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद अफगानिस्‍तान भी फाइनल में जगह बना सकती है। आइये आपको भी बताते हैं कि उसे कितने अंतर से जीत चाहिए होगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 18, 2026

Afghanistan A Final Scenario

भारत ए बनाम अफगानिस्‍तान ए मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ACBofficials)

Afghanistan A Final Scenario: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन ए सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। भारत ने बुधवार को अफगानिस्‍तान के खिलाफ 101 रन से बड़ी जीत दर्ज करत हुए फाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है। जबकि दूसरी टीम का फैसला 19 जून को दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्‍टेडियम में श्रीलंका बनाम अफगानिस्‍तान मैच से होगा। क्‍या आप जानते हैं कि पॉइंट्स टेबल में फिलहाल सबसे निचले पायदान पर मौजूद अफगानिस्‍तान भी फाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर सकती है? अगर नहीं पता तो हम आपको बताते हैं कि वह कैसे फाइनल का टिकट हासिल कर सकती है और उसे श्रीलंका के खिलाफ कितने अंतर से जीत की दरकार होगी?

नेट रन रेट बना चिंता का सबब

ट्राई ए वनडे सीरीज की पॉइंट्स टेबल में अफगानिस्‍तान की टीम तीन मैच खेलकर एक जीत और दो हार के बाद 2 अंक के साथ सबसे निचले पायदान पर है। उसके लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय उसका माइनस का नेट रन रेट है, जो कि -1.602 है। जबकि श्रीलंका के तीन मैच के बाद दो जीत और एक हार के बाद 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट 0.494 है। श्रीलंका यहां से जीतते ही या फिर छोटी हार के बाद भी फाइनल में जगह बना लेगी, लेकिन असली दिक्‍कत अफगानिस्‍तान के साथ है।

अफगानिस्‍तान को इतने अंतर दर्ज करनी होगी जीत

ट्राई सीरीज के फाइनल में क्‍वालीफाई करने के लिए यहां से अफगानिस्‍तान न केवल श्रीलंका को हराना होगा, बल्कि वह भी बड़े अंतर से, क्‍योंकि भारत के खिलाफ बड़ी हार के बाद उसका नेट रन रेट काफी गिर गया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, अब उसे नेट रन रेट के मामले में मेजबान टीम से से आगे निकलने के लिए रन चेज होने पर 250 रन का लक्ष्‍य करीब 29 ओवर में हासिल करना होगा।

वहीं, पहले बल्‍लेबाजी करने पर उसे श्रीलंका के खिलाफ आखिरी लीग मैच में लगभग 121 रन या उससे ज्‍यादा रनों के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। इससे कुछ भी कम होने पर अफगानिस्‍तान की टीम बाहर हो जाएगी और श्रीलंका फाइनल का टिकट हासिल कर लेगी।

ट्राई ए सीरीज की पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
भारत ए4224+0.597
श्रीलंका ए3214+0.494
अफगानिस्तान ए3122-1.602