5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sachin Tendulkar Birthday: ‘दम है तो छक्के मार के दिखा’ 16 साल के सचिन को जब पाकिस्तानी गेंदबाज ने चैलेंज किया, फिर जो हुआ हमेशा याद रखा जाएगा

Sachin Tendulkar Birthday : 16 साल के सचिन तेंदुलकर को पाकिस्तान के महान स्पिनर अब्दुल कादिर ने उनके बॉल पर बाउंड्री मारने का चैलेंज दिया था। जिसका जबाब देते हुए सचिन ने उनके होश उड़ा दिए। क्रिकेट इतिहास में सचिन का यह कारनामा आज भी उदाहरण के तौर पर पेश किया जाता है ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 24 Apr 2023, 11:20 AM IST

sachin_sixteen.jpg

Sachin Tendulkar Birthday : बात साल 1989 की है, जिस साल सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। इसके कुछ दिन बाद हीं भारत और पाकिस्तान के बिच पेशावर में एक फ्रेंडली मैच खेला जा रहा था ।जहाँ पाकिस्तान के लेग स्पिनर अब्दुल कादिर ने मात्र 16 साल के सचिन को उकसाने का प्रयास किया था। उनसे पंगा लेने की कोशिश की थी ।लेकिन उसके बाद उस मैच में जो हुआ, अब्दुल कादिर के चैलेंज का जबाब जिस अंदाज में 16 साल के सचिन ने दिया, उसकी मिशल आज तक दी जाती है। उसके बाद कहा जाने लगा था की किसी से पंगा ले लेना, किसी को उकसा देना, लेकिन सचिन से कोई मजाक नहीं, क्यूंकि सचिन किसी भी मजाक का जवाब मुहं से नहीं बल्कि अपने बैट से देते थे और सामने वाला फिर कभी उनसे पंगा लेने की कोशिश नहीं करता था।


ये था अब्दुल कादिर का चैलेंज

फ्रेंडली मैच के दौरान जब सचिन बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाज मुश्ताक के एक ओवर में दो छक्के लगा दिए। इसे देखकर कादिर आग बबूला हो गए की एक 16 साल का बच्चा हमारे देश के गेंदबाज को ओवर में दो सिक्स कैसे लगा सकता है। फिर अगले ओवर में कादिर गेंदबाजी करने आये और उन्होंने सचिन को चैलेंज दिया की बच्चे को क्या छक्के मार रहे हो, दम है तो मुझे सिक्स मार के दिखाओ। ये सुनने के बाद सचिन अपने चिर-परिचित अंदाज में एकदम शांत रहे और उन्होंने कादिर को कुछ नहीं कहा ।

लगा दिया एक ही ओवर में 4 छक्के

सचिन की एक खासियत थी की वो कभी किसी के सामने ज्यादा बोलते नहीं थे, इसी कारण उन्होंने उस समय कादिर को कुछ नहीं कहा। लेकिन 16 साल के इस लड़के ने मन ही मन कादिर के उस चुनैती को स्वीकार कर लिया था। कादिर जब अगले ओवर में सचिन के सामने गेंदबाजी करने आये तो सचिन ने उनके ओवर में एक नहीं बल्कि 4 छक्के जड़ दिए ।

जिसमें तो तीन लगातार गेंदों पर था, इस ओवर के बाद कादिर का घमंड तो चकनाचूर हो ही गया ।लेकिन दूसरी तरफ सचिन के बारे में हर जगह बात होने लगी की आखिर यह 16 साल का लड़का कौन है जिसने पाकिस्तान के सबसे महान लेग स्पिनर के चुनौती को स्वीकार करते हुए एक ओवर में 4 सिक्स लगा दिया।

यह भी पढ़ें : स्कूल में गेंदबाजी करते देखा, फिर धोनी ने अपने पास बुलाया, बनायेंगे आईपीएल का सुपरस्टार
कादिर उसी मैच के बाद हो गए थे सचिन के मुरीद

सचिन के इस तेवर को देख कादिर उनके मुरीद हो गए। सचिन की एक बात उन्हें सबसे अच्छी यह लगी की उनके लाख उकसाने पर भी सचिन ने अपना ध्यान नहीं भटकने दिया और अपने जुबान से एक शब्द नहीं निकाला और अपने बल्ले को जबाब देने दिया। कादिर भी सचिन को उकसाना चाह रहे थे, ताकि सचिन गलत शॉट खेल कर आउट हो जाए। लेकिन सचिन ने आपा नही खोया और कादिर की गेंदों को ओवर में 4 बार सीमा पार पहुँचाया।

यह भी पढ़ें : कोहली का वो जिगरी दोस्त जिसे आंखों पर काली पट्टी होने के बावजूद पहचान गए