7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोहली-धोनी ने दुबई तो रोहित ने मालदीव में मनाया नए साल का जश्न, क्रिकेटर्स ने इस तरह किया सेलिब्रेट

Happy New Year Celebration 2023 : टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नए साल का जश्न मनाते हुए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। विराट कोहली ने जहां पत्नी अनुष्का और पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने परिवार के साथ दुबई में नए साल का जश्न मनाया है तो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने मालदीव में नया साल सेलिब्रेट किया है।

2 min read
Google source verification
happy-new-year-celebration-2023-virat-kohli-ms-dhoni-celebrate-new-year-with-family-dubai.jpg

Happy New Year Celebration 2023 : भारतीय टीम 3 जनवरी 2023 से श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से नए साल का आगाज करेगी। इससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नए साल का जश्न मनाते हुए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। विराट कोहली ने जहां पत्नी अनुष्का और पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने परिवार के साथ दुबई में नए साल का जश्न मनाया है तो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने मालदीव में नया साल सेलिब्रेट किया है। बताया जा रहा है कि टी20 के कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव आज मुंबई में एक साथ होंगे। इससे पहले सभी क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।

विराट-अनुष्का ने ली नए साल की पहली सेल्फी

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दुबई में नया साल सेलिब्रेट किया है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट के संग नए साल की पहली सेल्फी शेयर की। बता दें कि विराट कोहली भाई-बहन के साथ दुबई में हैं और उनका पूरा परिवार उनके साथ है। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से ब्रेक लिया है। विराट श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करेंगे।

धोनी ने भी परिवार के साथ दुबई में मनाया नया साल

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी ने भी परिवार के साथ दुबई में नया साल सेलिब्रेट किया है। बता दें कि धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने पहले ही सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी फैंस को दे दी थी।

यह भी पढ़े - BCCI ने जारी की टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट, टी20 में सूर्या का जलवा

रोहित शर्मा ने मालदीव में मनाया जश्न

बता दें कि टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव समेत कई खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं। आज ये सभी मुंबई में एक साथ नए साल का जश्न मनाएंगे। कई खिलाड़ी मुंबई पहुंच चुके हैं तो रोहित शर्मा को भी आज मुंबई पहुंच जाएंगे। रोहित शर्मा फिलहाल मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। आज टीम इंडिया की की रिव्यू मीटिंग में रोहित शर्मा को शामिल होना है।

यह भी पढ़े - रातोंरात चमकी बिहार के युवक की किस्मत, ड्रीम 11 पर महज 49 रुपये लगाकर बना करोड़पति