4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रोएशिया और भारत की तुलना कर बुरे फंसे हरभजन सिंह, यूजरों ने यूं लगाई लताड़

हरभजन सिंह को भारत और क्रोएशिया के बीच तुलना करना महंगा पड़ा। कई लोगों ने उनके पोस्ट पर उन्हें लताड़ लगाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 15 Jul 2018, 6:37 PM IST

BHAJJI

क्रोएशिया और भारत की तुलना कर बुरे फंसे हरभजन सिंह, यूजरों ने यूं लगाई लताड़

नई दिल्ली। क्रोएशिया की टीम फीफा विश्व के फाइनल में पहुंच कर इतिहास रच चुकी है। करीब 41 लाख आबादी वाले इस देश ने वो कर दिया है, जिसकी उम्मीद टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले किसी को नहीं थी। लेकिन अब जब क्रोएशिया खिताब जीतने से महज एक कदम दूर खड़ी है, तो भारत में इस बात पर बहस जारी है कि जब 40-45 लाख की आबादी वाला क्रोएशिया फाइनल में पहुंच सकता है, तो 135 करोड़ की आबादी वाला देश भारत क्यों नहीं पहुंच सकता?

भज्जी को ट्वीट करना महंगा-
इस बहस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इस बहस में आम अवाम से लेकर कई सेलिब्रिटी भी कूद पड़े है। सेलिब्रिटियों को बात करे तो भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए इस बहस को छेड़ा है। लेकिन भज्जी के इस ट्वीट के लिए उन्हें जमकर लताड़ लगाई जा रही है।

क्या लिखा भज्जी ने -
हरभजन सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा कि लगभग 50 लाख की आबादी वाला देश क्रोएशिया फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा और हम 135 करोड़ लोग हिंदू मुसलमान खेल रहे है। इसके साथ भज्जी ने हैशटैग देते हुए लिखा कि सोच बदलो, देश बदलेगा। लेकिन भज्जी को इस ट्वीट के लिए लोगों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई।

देखें फैंस के रिएक्शन-

यूजरों के रिएक्शन का लब्बोलुबाब-
भज्जी के इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा कि भारत औऱ क्रोएशिया की तुलना करना गलत है। भारत बेशक फुटबॉल में पीछे हो, लेकिन क्रिकेट, बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी जैसे खेलों में भारत क्रोएशिया से कहीं आगे है। वहीं कई लोगों ने भज्जी की बात से इतफाक रखते हुए कहा कि आपने सहीं कहा है।

एक यूजर ने यूं दिया जवाब-

भज्जी को जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा कि क्रोएशिया के फुटबाल खेलने से क्या हमारे देश की बाकी उपलब्धियो को नजरअंदाज कर रहे हो...... क्या वो क्रिकेट में हमारे बराबर है? क्या उसके पास इसरो जैसी पाॅवर है? क्या वो कबड्डी चैंपियन है? ...क्रोएशिया का सम्मान करो पर इससे अपने देश को नीचे मत दिखाओ।