15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हार्दिक पंड्या के खिलाफ BCCI ने लिया कड़ा एक्शन, नियम तोड़ने पर RCB के इस खिलाड़ी को भी मिली सजा

Hardik Pandya Punishment in IPL 2026: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए MI vs RCB के मुकाबले में हार्दिक पंड्या की टीम से एक चूक हुई, जिसकी वजह से उनपर भारी भरकम जुर्माना लगा है। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स […]

2 min read
Google source verification
Hardik Pandya Punishment in IPL 2026 vs RCB Match at Wankhede stadium Mumbai

हार्दिक पंड्या (फोटो- IANS)

Hardik Pandya Punishment in IPL 2026: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए MI vs RCB के मुकाबले में हार्दिक पंड्या की टीम से एक चूक हुई, जिसकी वजह से उनपर भारी भरकम जुर्माना लगा है। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज टिम डेविड पर भी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा है।

जानें क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार की शाम मुंबई और बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान 18वें ओवर में अंपायर ने गेंद बदली। टिम डेविड ने उस गेंद को अंपायर से मांगा और उसे उछालने लगे। अंपायर ने उनले दो-तीन बार गेंद लेने की कोशिश की, लेकिन वह वापस देने की बजाय, गेंद से खेलते रहे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बाद में गेंद तो अंपायर ने ले ली लेकिन इसे आदेश की अनदेखी माना और मैच रेफरी से शिकायत की। नियमों के तहत इसे लेवल-1 का उल्लंघन माना गया, जिसके चलते टिम डेविड पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया और साथ ही एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया।

वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आपको बता दें कि आईपीएल 2026 में यह मुंबई इंडियंस का चौथा मैच था और टीम से ऐसा पहली बार हुआ, जब वे निर्धारित समय में पूरे 20 ओवर नहीं डाल पाए। यही वजह है कि उन पर 12 लाख का जुर्माना लगा है। अगर मुंबई इंडियंस दोबारा यह गलती दोहराती है, तो हार्दिक पंड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

18 रन से हार गई MI

आपको बता दें कि आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 240 रन बनाए। 241 रनों के लक्ष्य के जवाब में मुंबई इंडियंस 222 रन ही बना सकी और 18 रन से मुकाबला हार गई। यह मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार है और इस हार के बाद वह अंक तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गई है। वहीं, इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे स्थान पर बनी हुई है।