Hardik Pandya Natasa Stankovic: टीम इंडिया इस समय अमेरिका में है, जहां उन्हें 5 जून को आयरलैंड के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अभियान का आगाज करना है। इस टीम में स्टार ऑलराउडर हार्दिक पंड्या का भी नाम शामिल है, जो पिछले एक सप्ताह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। हार्दिक पंड्या की वाइफ नताशा स्टेंकोविक ने अपने इंस्टाग्राम से जब से हार्दिक पंड्या का सरनेम हटाया है, तब से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि सोमवार को वाइफ नताशा ने फैंस को गुड न्यूज दी लेकिन इसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।