मेरा पहला प्यार
मौजूदा भारतीय टीम में हार्दिक पंड्या के रूप में अभी एक जबरदस्त ऑलराउंडर टीम में मौजूद है । घातक गेंदबाजी से वो विरोधी टीमों के बल्लेबाजों को तो परेशान करते ही हैं । इसके साथ ही अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सामने वाले गेंदबाज की लाइन और लेंथ भी वो बिगाड़ देते हैं । सोशल मीडिया पर हार्दिक काफी एक्टिव रहते हैं । पंड्या तस्वीरें खिंचवाने का शौक रखते हैं और वे सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें पोस्ट करते हैं, इंग्लैंड दौरे पर गए पड्या ने दिनेश के साथ एक फोटो शेयर की और उसमें कैप्शन में लिखा 'मेरा पहला प्यार " फोटो पर बहुत से रोचक कॉमेंट्स आए साथ ही दिनेश की पत्नी दीपिका ने भी कॉमेंट किया ।और कहा मतलब मैं रिप्लेस कर दी गई हूँ , धन्यवाद