7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूट नहीं बना पा रहे हैं शतक, लगातार पिछले 11 मौकों पर हुए फिफ्टी के बाद नर्वस

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कल 80 रनों पारी खेली ऐसा पहली बार नहीं हुआ की रूट एक अच्छी शुरुआत पाने के बाद भी अपनी पारी को लंबा खींचने में नाकामयाब हुए हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 2 Aug 2018, 12:35 PM IST

रूट नहीं बना पा रहे हैं शतक, लगातार पिछले 11 मौकों पर हुए फिफ्टी के बाद हुए नर्वस

रूट नहीं बना पा रहे हैं शतक, लगातार पिछले 11 मौकों पर हुए फिफ्टी के बाद हुए नर्वस

नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है।इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया । इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज टीम को एक मजबूत शुरुआत देने में नाकामयाब रहें, और उनका पहला विकेट 26 के कुल योग पर एलिस्टर कुक के रूप में गिरा । उनके बाद बल्लेबाजी करने आएं कप्तान जो रूट जिन्होंने सम्भल कर खेलना शुरू किया और फिर कुछ अच्छी शॉर्ट्स भी लगाएं। अपने 80 रनों के पारी के दौरान उन्होंने अपने 6000 रन भी पुरे किये । लेकिन अपने अर्धशतक को शतक में तपदील करने में नाकामयाब रहें । ऐसा पहली बार नहीं हुआ की रूट एक अच्छी शुरुआत पाने के बाद भी अपनी पारी को लंबा खींचने में नाकामयाब हुए हो। इसके पहले भी कई मौकों पर शतक से काफी करीब होने के बाद भी वो शतक नहीं बना पाए हैं।


शतक तक नहीं पहुंच रहे जो रूट
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट कप्तानी मिलने के बाद पिछले 17 मौकों में से 11 बार टॉस जीत चुके हैं । इसके साथ ही इस मैच में वो भारत के खिलाफ हर मैच में पचास मारने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखने में कामयाब रहें । आपको बता दें रूट पिछले 12 मैचों में भारत के खिलाफ 12 फिफ्टी ठोंक चुके हैं । किसी बल्लेबाज के लिए अच्छी बल्लेबाजी करके अपनी टीम को जीत दिलाना सबसे महत्वपूर्ण होता है । जो इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट बखूबी कर रहे हैं ।

शतक भी जरुरी
इसके साथ ही एक बल्लेबाज को उसके शतकों के दम पर ही याद किया जाता है । जब कोई बल्लेबाज शतक पूरा कर हवा में अपना बल्ला उठाता है और दर्शकों के साथ टीम के साथी खड़े होकर उस बल्लेबाज का आदर करते हैं वो भावना कुछ अलग ही होती है। पिछले कई पारियों में अच्छी बल्लेबाजी कर जो रूट टीम के बहुमूल्य बल्लेबाज बन चुके हैं । लेकिन एक चीज गौर करने वाली है वो अर्धशतक तो बड़ी आसानी से बना लेते हैं लेकिन उसे शतक में बदल नहीं पाते ।

विराट ने किया 80 पर रन आउट
आपको बता दें यह पिछले 54 इनिंग्स में 41 वां मौका था जब रूट 50 तक तो पहुचें लेकिन 100 नहीं बना पाएं।जब भी वो 50+ स्कोर पर पहुंचते हैं उनके बल्लेबाजी करने का ढंग बदल जाता है । और शतक के करीब पहुंचने तक उनकी घबराहट दिखने लग जाती है । शायद यहीं कारण है की रूट लगातार पिछले 11 मौकों पर फिफ्टी बनाने के बाद भी शतक नहीं बना पाएं । इस मैच में भी भारत के कप्तान के शानदार द्वारा की गई शानदार फील्डिंग के कारण आउट होने से पहले रूट 80 रन ही बना पाएं।