दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम के लिए 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 मैच खेले हैं। किसी भी फॉर्मेट में उनका औसत 30 से ज्यादा नहीं रहा है। 18 साल के इंटरनेशनल करियर में कार्तिक तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 180 मैच खेल पाए हैं। हालांकि कार्तिक ने फर्स्ट क्लास में कमाल की बल्लेबाजी की है और लिस्ट A के साथ फर्स्ट क्लास मैचों में 40 की अधिक की औसत से रन बनाए हैं। कार्तिक को 2022 टी20 वर्ल्डकप के बाद भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने पिछले साल संन्यास ले लिया। अब कार्तिक 5 ओवर वाले क्रिकेट मैच में अपना जौहर दिखाने के लिए तैयार हैं।