scripthow yashasvi jaiswal prepared for international cricket and aggressive shots | यशस्वी जायसवाल के हाथों में दिनभर एक ही शॉट खेल-खेलकर पड़ जाते थे छाले... जानें उनकी सफलता की कहानी | Patrika News

यशस्वी जायसवाल के हाथों में दिनभर एक ही शॉट खेल-खेलकर पड़ जाते थे छाले... जानें उनकी सफलता की कहानी

locationनई दिल्लीPublished: Jul 15, 2023 10:36:37 am

Submitted by:

lokesh verma

Yashasvi Jaiswal : भारतीय टीम में युवा यशस्वी जायसवाल ने जो मुकाम हासिल किया है, वह किसी के रहमो करम नहीं, बल्कि जी तोड़ मेहनत के बल पर बनाया है। उनकी इस सफलता के पीछे के राज का खुलासा किया है, मुंबई के पूर्व खिलाड़ी जुबिन भरूचा ने। जिन्होंने यशस्वी को यहां तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

yashasvi-jaiswal.jpg
यशस्वी जायसवाल के हाथों में दिनभर एक ही शॉट खेल-खेलकर पड़ जाते थे छाले, जानें उनकी सफलता की कहानी
Yashasvi Jaiswal : वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शानदार 171 रन की शतकीय पारी खेलकर युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सबको अपना मुरीद बना लिया है। जायसवाल किसी के रहमो करम नहीं, बल्कि जी तोड़ मेहनत कर यहां तक पहुंच सके हैं। उनकी इस सफलता के पीछे के राज का खुलासा किया है, मुंबई के पूर्व खिलाड़ी जुबिन भरूचा ने। उन्होंने बताया कि जायसवाल एक ही शॉट की प्रैक्टिस 300 बार करता था और उसे 100 मीटर दूर गेंद भेजने का लक्ष्य दिया जाता था। उसने अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए बेसबॉल कोच के साथ काम किया और लगातार अभ्यास के चलते उसके हाथों में छाले भी पड़ जाते थे, लेकिन उसने कभी हिम्मत नहीं हारी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.