13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup 2022 में Rishabh Pant को नहीं खिलाए जाने पर इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने उठाए सवाल

ऋषभ पंत को इस टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अब तक एक मैच की प्लेइंग-XI में मौका नहीं मिला है। इस पर ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने सवाल उठाए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
rishabh_pant.jpg

Rishabh Pant

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 का कारवाँ अब प्लेऑफ के करीब है। भारत (India) ने अब तक सुपर-12 स्टेज में 4 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 मैचों में भारतीय टीम ने जीत का स्वाद चखा है। भारत का अब तक इस वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन रहा है, जिसके चलते कोई भी टीम पर सवाल भी नहीं उठा रहा है। पर टीम के एक फैसले पर सवाल उठाए जा रहे हैं। और वो फैसला है ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अनदेखी।


अब तक नहीं मिला प्लेइंग-XI में मौका

पंत को अब तक हुए 4 मैचों में से एक में भी प्लेइंग-XI में मौका नहीं मिला है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के चोटिल होने से पंत को सिर्फ सब्स्टीट्यूट के तौर पर विकेटकीपिंग करने का मौका मिला।

यह भी पढ़ें- ICC की इस मुख्य समिति में हो सकता है BCCI का प्रवेश, जानिए डिटेल्स

इयान चैपल ने उठाए सवाल

ऋषभ पंत की टीम में अनदेखी पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज इयान चैपल (Ian Chappell) ने सवाल उठाए हैं। चैपल का मानना है कि पंत को विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल नहीं किया जाना हास्यप्रद है। पंत को हर मैच में खिलाया जाना चाहिए।


यह भी पढ़ें- Ricky Ponting ने की भविष्यवाणी, इन दो टीमों के बीच होगा T20 World Cup 2022 का फाइनल