क्रिकेट

चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर मालामाल हुए भारतीय खिलाड़ी, जानें किसको मिले कितने पैसे और किसे कौन सा अवॉर्ड?

Champions Trophy 2025 Awards and Prize Money: भारत ने न्‍यूजीलैंड को फाइनल में हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय खिलाडि़यों पर जमकर पैसों की बारिश हुई है। आइये आपको बताते हैं किसको कितना पैसा और कौन सा अवॉर्ड मिला है?

2 min read
Mar 10, 2025

Champions Trophy 2025 Awards and Prize Money: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने चार विकेट से शानदार जीत हासिल की है। ये भारतीय टीम का तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब है। इस खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाडि़यों पर जमकर पैसा बरसा है। इस जीत के बाद टीम इंडिया का हर खिलाड़ी को बतौर प्राइज मनी एक करोड़ से ज्‍यादा मिले हैं। वहीं, टूर्नामेंट में हिस्‍सा लेने वाली अन्‍य टीम भी मालामाल हो गई हैं। आइये आपको बताते हैं कि कौन सी टीम को कितनी प्राइज मनी मिली है और किस खिलाड़ी ने कौन सा अवॉर्ड जीता है?

हर भारतीय खिलाड़ी बना करोड़‍पति

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पहले ही प्राइज मनी का ऐलान कर दिया था। उस हिसाब से विजेता भारतीय टीम को 2.24 मिलियन डॉलर यानि करीब 19.46 करोड़ रुपये मिले हैं। इस हिसाब से हर भारतीय खिलाड़ी को एक करोड़ से ज्‍यादा रुपए मिले हैं। वहीं, उपविजेता न्‍यूजीलैंड को 1.12 मिलियन डॉलर यानि लगभग 9.73 करोड़ रुपये बतौर प्राइज मनी मिले हैं। इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली ऑस्‍ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को भी 560,000 डॉलर यानि लगभग 4.86 करोड़ रुपये मिले हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में किस टीम को मिले कितने करोड़

भारत (विजेता) - 19.46 करोड़

न्‍यूजीलैंड (उपविजेता) - 9.73 करोड़

ऑस्‍ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (सेमीफाइनलिस्ट) - 4.86 करोड़

अफगानिस्‍तान और बांग्‍लादेश - 3.04 करोड़

पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड - 1.22 करोड़

प्रत्येक ग्रुप स्‍टेज मैच जीतने पर अलग से - 29.53 लाख

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट - रचिन रविंद्र

प्‍लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड - रोहित शर्मा

गोल्डन बॉल अवॉर्ड - मैट हेनरी

गोल्डन बैट अवॉर्ड - रचिन रविंद्र

Updated on:
10 Mar 2025 11:18 am
Published on:
10 Mar 2025 11:14 am
Also Read
View All
Pak vs Ned Match Weather Report: पाकिस्तान-नीदरलैंड्स मैच में आज भारी बारिश के आसार, मैच के साथ धुल सकती हैं पाक की उम्मीदें

अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हर्षा भोगले ने की भारतीय क्रिकेट की तारीफ, पूर्व इंग्लिश कप्तान ने ऐसे कर दिया ट्रोल

हमें कुछ समझ नहीं आ रहा था… Vaibhav Sooryavanshi को बल्‍लेबाजी करता देख खौफजदा थे इंग्लैंड के गेंदबाज, कप्तान ने बताया टीम का हाल

IND vs USA: हर्षित राणा के बाद अब ये दिग्गज तेज गेंदबाज हुआ बीमार, USA के खिलाफ नहीं खेलेगा! मोहम्मद सिराज की वापसी तय

वह किसी से नहीं डरता… भारत को छठा U19 वर्ल्ड कप खिताब जिताने वाले वैभव सूर्यवंशी के पिता का बड़ा बयान

अगली खबर