24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ नाम का होस्ट पाकिस्तान… चैंपियंस ट्रॉफी की अवॉर्ड सेरेमनी में PCB के किसी अधिकारी को न देख भड़के पाकिस्तानी दिग्गज

Champions Trophy 2025 Award Ceremony: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की अवॉर्ड सेरेमनी में PCB के किसी अधिकारी को मंच पर नहीं देख पाकिस्‍तानी दिग्‍गज वसीम अकरम और शोएब अख्‍तर ने अपनी आपत्ति जाहिर की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Mar 2025, 9:49 AM IST

Champions Trophy 2025 Award Ceremony

Champions Trophy 2025 Award Ceremony: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्‍यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर भारत ने खिताब पर कब्‍जा करते हुए इतिहास रच दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी की अवॉर्ड सेरेमनी में भारतीय खिलाडि़यों और फैंस की खुशी देखते ही बन रही थी, इस बीच एक नया विवाद भी खड़ा हो गया। दरअसल अवॉर्ड सेरेमनी में पीसीबी का कोई अधिकारी ही मौजूद नहीं था। इस पर पाकिस्तान के दिग्‍गजों ने हैरानी जताई है। ज्ञात हो कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। ऐसे में सेरेमनी के दौरान मंच पर किसी पाकिस्‍तानी अधिकारी के नहीं होने पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम और शोएब अख्‍तर ने नाराजगी व्‍यक्‍त की है।

एक अजीब सी चीज मैंने देखी- अख्‍तर

भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद पाकिस्‍तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्‍तर ने प्राइज सेरेमनी में पीसीबी के किसी पदाधिकारी के नहीं होने पर अपनी आपत्ति जताई है। उन्‍होंने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी भारत ने जीती है, लेकिन एक अजीब सी चीज मैंने देखी कि पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड का कोई नुमाइंदा यहां खड़ा नहीं था। पाकिस्‍तान इस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा था। ये बात मेरी समझ से बाहर है कि यहां पर कोई ट्रॉफी देने क्‍यों नहीं आया। यह एक वैश्विक मंच था, यहां आपको होना चाहिए था।

वसीम अकरम ने भी उठाया सवाल

वसीम अकरम ने टेन स्पोर्ट्स पर बातचीत में कहा कि मुझे पता है कि पीसीबी के चेयरमैन की सेहत अच्छी नहीं है, लेकिन जो लोग पाकिस्तान से यहां आए उनमें से कोई पर नहीं गया। उन्‍होंने सवाल किया कि जो भी चेयरमैन को रिप्रेजेंट कर रहा था, वह स्टेज पर क्यों नहीं गया? क्या उन्हें स्टेज पर नहीं बुलाया गया। मुझे नहीं पता कि इसके पीछे क्‍या कारण है? लेकिन ये देखकर मुझे कतई अच्छा नहीं लगा।

यह भी पढ़ें : भारत से फाइनल हारने के बाद निराश हुए मिचेल सेंटनर, जानें किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा

स्‍टेडियम में मौजूद थे चैंपियंस ट्रॉफी के डायरेक्टर

वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत बनाम न्‍यूजीलैंड फाइनल के दौरान पाकिस्तान की तरफ से पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमैर अहमद स्‍टेडियम में उपस्थित थे, लेकिन उन्हें अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान मंच पर नहीं बुलाया गया। जबकि वह चैंपियंस ट्रॉफी के डायरेक्टर भी हैं। ये ही बात पाकिस्‍तान के दिग्‍गजों को अखर रही है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग