29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉल टैंपरिंग: खेल के साथ बेईमानी बिलकुल बर्दास्त नहीं करेगा ICC, दी जाएगी सख्त सजा

ICC ने हाल के दिनों में बॉल टैंपरिंग की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए दोषियों पर पहले से ज्यादा कठोर कार्रवाई करने का निर्णय किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 3 Jul 2018, 4:24 PM IST

ICC ON BALL TAMPERING

बॉल टैंपरिंग: खेल के साथ बेईमानी बिलकुल बर्दास्त नहीं करेगा ICC, दी जाएगी सख्त सजा

नई दिल्ली। हाल के दिनों में बढ़ रही बॉल टैंपरिंग की घटनाओं को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इसके दोषियों पर अब छह टेस्ट या 12 वनडे मैचों का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी ने यहां अपनी वार्षिक बैठक के दौरान यह फैसला लिया है। बैठक में इसके आचार सहिंता में भी बदलाव किया गया है। नए नियम के मुताबिक लेवल-2 के अपराध को अपग्रेड कर अब लेवल-3 का अपराध कर दिया गया है।


बढ़ाई गई बॉल टैंपरिंग की सजा
पहले आठ निलंबन अंक मिलने पर खिलाड़ी पर चार टेस्ट या आठ वनडे मैचों का प्रतिबंध लगाया जाता था। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 12 निलंबन अंक कर दिया गया है जिसके तहत अब खिलाड़ी पर छह टेस्ट या 12 वनडे मैचों का बैन लगाया जाएगा। मार्च में दक्षिण अफ्रीका में स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बेनक्राफ्ट को बाल टेम्परिंग का दोषी पाए जाने के बाद आईसीसी को लेवल-3 अपराध की सजा को और कठोर बनाने पर मजबूर होना पड़ा।


चंडीमल पर भी लगा था प्रतिबन्ध
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने बॉल टैंपरिंग मामले में स्मिथ और वार्नर पर एक-एक साल का जबकि बेनक्राफ्ट पर नौ माह का प्रतिबंध लगा रखा है। हाल के दिनों में श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल पर भी बाल टेम्परिंग मामले में एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया था।

वीडियो देखें: स्मिथ-वार्नर के बाद अब गेंद से छेड़खानी करते वीडियो में कैद हुए दिनेश चंडीमल

अनिल कुंबले की अगुआई में बना नया नियम
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आईसीसी अब आचार सहिंता के उल्लंघन मामले में कड़ी कार्रवाई करेगा। बैठक में मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन भी मौजूद थे। क्रिकेट समिति ने यह भी कहा कि मैच रेफरी अब लेवल-1, 2 और लेवल-3 के अनुसार लगाए गए आरोपों की भी सुनवाई करेगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के खराब व्यवहार के लिए कड़े प्रतिबंध लागाने का निर्णय किया गया है।