29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
बिग ब्रेकिंग: स्मिथ-वार्नर के बाद अब गेंद से छेड़खानी करते वीडियो में कैद हुए दिनेश चंडीमल
Play video

बिग ब्रेकिंग: स्मिथ-वार्नर के बाद अब गेंद से छेड़खानी करते वीडियो में कैद हुए दिनेश चंडीमल

श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दिनेश चंडीमल ने उन पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड (आईसीसी) द्वारा लगाए गए एक टेस्ट मैच के प्रतिबंध के खिलाफ अपील की है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 21 Jun 2018, 4:03 PM IST

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दिनेश चंडीमल ने उन पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड (आईसीसी) द्वारा लगाए गए एक टेस्ट मैच के प्रतिबंध के खिलाफ अपील की है। आईसीसी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। ऑन-फील्ड अंपायरों अलीम दार, इयान गोउल्ड और तीसरे अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने चंडीमल पर वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाया था। आईसीसी ने अपने ट्वीट पर कहा, “चंडीमल ने मैच रेफरी द्वारा उन पर बॉल टेम्परिंग के आरोप के तहत लगाए गए एक मैच के प्रतिबंध के खिलाफ अपील की है।” इस अपील के बाद चंडीमल अपनी टीम के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच में मैदान पर मौजूद होंगे।ऐसे में इस मामले की सुनवाई के लिए आईसीसी न्यायिक आयुक्त की नियुक्ती करेगी। इस प्रतिबंध के अलावा, चंडीमल पर दो मैच प्वाइंड और 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना भी लगा था। इसी के चलते ICC ने इसका वीडियो भी ट्वीट किया है।