1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज बड़ा मुकाबला, जानें अब तक कौन पड़ा भारी

वर्ल्ड कप 2023 के 10वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दो दिग्‍गज टीम आज लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में आमने-सामने होंगी। आइये इस मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रेकॉर्ड कैसा रहा है।

2 min read
Google source verification
aus-vs-sa-head-to-head.jpg

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज बड़ा मुकाबला, जानें अब तक कौन पड़ा भारी।

वर्ल्ड कप 2023 के 10वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी दो दिग्‍गज टीम आमने-सामने होंगी। ये बड़ा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में आज 12 अक्‍टूबर को दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 102 रन से बड़ी जीत हासिल की थी। ऐसे में कप्‍तान तेंबा बावुमा लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगे। वहीं, ऑस्‍ट्रेलिया की टीम को अपने पहले मुकाबले में भारत के हाथों 6 विकेट से शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस पहली जीत की तलाश में होंगे। आइये इस मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रेकॉर्ड कैसा रहा है।


ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड-टू-हेड रेकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के हेड-टू-हेड रेकॉर्ड की बात करें तो अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 108 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 50 मुकाबलों में जीत हासिल की है तो वहीं दक्षिण अफ्रीका ने 54 मैच अपने नाम किए हैं। जबकि एक मैच बेनतीजा तो तीन मैच टाई रहे हैं। हालांकि न्यूट्रल वेन्यू पर ऑस्‍ट्रेलिया का दबदबा रहा है। न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों के बीच खेले गए 16 वनडे मैचों में से ऑस्ट्रेलिया ने 9 तो दक्षिण अफ्रीका ने 7 मैच जीते हैं।

दक्षिण अफ्रीका टीम स्‍क्‍वॉड

टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, लिजाड विलियम्स।

यह भी पढ़ें : नवीन उल हक का बड़ा खुलासा, बोले- विराट कोहली ने गले लगाकर कही थी ये बात

ऑस्ट्रेलिया टीम स्‍क्‍वॉड

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क।

यह भी पढ़ें : लखनऊ की मिस्ट्री पिच पर आज भिड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका, जानें मौसम का हाल

Story Loader