
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स। (फोटो सोर्सcricbuzz)
ICC Player of the Month July 2026 nominees: हर महीने दिए जाने वाले आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के तहत जुलाई 2026 के लिए नामांकित किए गए खिलाड़ियों के नामों का खुलासा हो गया है। इस बार अवॉर्ड की रेस में तीन पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले महीने अपनी टीमों के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है। इनमें सबसे पहला नाम वेस्टइंडीज के हरफनमौला जस्टिन ग्रीव्स का है। दूसरे इंग्लैंड व्हाइट बॉल टीम के कप्तान हैरी ब्रूक हैं, तो तीसरे बांग्लोदश बल्लेबाज तंजीद हसन हैं।
जस्टिन ग्रीव्स ने जुलाई में वेस्टइंडीज के लिए शानदार हरफनमौला प्रदर्शन किया। नॉर्थ साउंड में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 180 रन बनाए, जिससे विंडीज ने श्रीलंका के स्कोर का मजबूती से जवाब दिया। उनके प्रदर्शन के दम पर ही मेजबान टीम टेस्ट ड्रॉ करने और सीरीज 1-0 से जीतने में कामयाब रही।
ग्रीव्स ने महीने के आखिर में तारौबा में पाकिस्तान के खिलाफ गेंद से पहली पारी में 5/27 और दूसरी पारी में 2/12 के फिगर के साथ वेस्टइंडीज के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। जुलाई में ग्रीव्स ने दो टेस्ट में 71.66 के औसत से 215 रन बनाए और सिर्फ 10.25 के औसत से आठ विकेट भी लिए।
इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कप्तान हैरी ब्रूक के लिए पिछला महीना काफी शानदार रहा। उन्होंने भारत के खिलाफ अपनी टीम की व्हाइट-बॉल सफलता में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने भले ही तीन वनडे में 31 रन बनाए, लेकिन टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अपनी सबसे अच्छी फॉर्म दिखाई।
उन्होंने इंग्लैंड के बैटिंग ऑर्डर को मजबूत करते हुए पांच मैचों में 114.50 के औसत से 229 रन बनाए। ब्रूक की अगुवाई और बल्ले से आक्रामक रवैये के चलते इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ वनडे और टी20 दोनों सीरीज में जीत हासिल की।
तंजीद हसन जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के दौरान बांग्लादेश के सबसे अच्छे बैट्समैन में से एक बनकर उभरे। उन्होंने जुलाई का अंत दोनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में किया। इस ओपनर ने वनडे सीरीज के तीन मैचों में 53.00 के और और 89.83 के स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाए। वहीं, टी20 सीरीज में उन्होंने 70 के औसत और 127.27 के स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए।
Updated on:
10 Aug 2026 04:18 pm
Published on:
10 Aug 2026 04:17 pm
