30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC Rankings: वनडे में दूसरे स्‍थान पर खिसकी मिताली राज, वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर नंबर 1 पर

मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी की महिला वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 15 Jul 2021, 11:06 AM IST

mithali_raj.png

भारतीय महिला क्रिकेट की वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने हाल ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। हालांकि वनडे सीरीज में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मिताली राज ने अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी। मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी की महिला वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया था। हालांकि नंबर 1 का ताज उनके पास ज्यादा दिन तक नहीं रह सका और 7 दिन में ही इस ताज पर वेस्टइंडीज की खिलाड़ी ने कब्जा कर लिया।

स्टेफनी टेलर बनीं नंबर 1
वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्टेफनी टेलर ने पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में 105 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसकी बदौलत उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में मिताली राज को पछाड़कर नंबर 1 पर कब्जा कर लिया। आईसीसी द्वारा जारी ताजा महिला वनडे रैंकिंग में मिताली राज के 762 अंक हैं। वहीं स्टेफनी टेलर के 766 अंक हो गए हैं। स्टेफनी टेलर सितंबर 2018 के बाद आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंची हैं।

यह भी पढ़ें— मिताली राज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनीं इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

टेलर ने गेंदबाजी में भी दिखाया कमाल
वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और 19वें स्थान से 16वें स्थान पर आ गईं। गेंदबाजी के अलावा टेलर ने ऑलराउंडर रैंकिंग में एलिसा पैरी को पीछे धकेल दिया है। वहीं बल्लेबाजी रैंकिंग में टीम इंडिया की मिताली राज अब दूसरे नंबर पर आ गई हैं। इसके अलावा गेंदबाजी रैंकिंग में भारत की झूलन गोस्वामी 5वें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें— मिताली राज और झूलन गोस्वामी ने टेस्ट क्रिकेट में तोड़ा गांगुली-द्रविड़-कुंबले का रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना 9वें स्थान पर
वहीं इस लिस्ट में टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्‍मृति मंधाना नौवें स्‍थान पर हैं। वहीं ऑलराउंडर्स की श्रेणी में दीप्ति शर्मा पांचवें स्‍थान पर हैं। टी20 रैंकिंग में शेफाली वर्मा 744 अंकों के साथ पहले स्‍थान पर बनी हुई हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा नंबर-6, पूनम यादव नंबर-7 और राधा यादव आठवें नंबर की गेंदबाज हैं।