30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिताली राज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनीं इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ वर्सेस्टर में शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में मिताली ने 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 24वें ओवर में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 4 Jul 2021, 8:17 AM IST

mithali_raj2.png

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। यहां टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में तीसरा वनडे मुकाबला 4 विकेट से जीता। इसमें भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज ने नाबाद 75 रनों की शानदार पारी खेली। तीसरे वनडे मैच में बैटिंग के लिए उतरते ही मिताली ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। मिताली ने इस मामले में इंग्लैंड की ही पूर्व कप्तान चार्लोट एडवडर्स को पीछे छोड़ दिया। अब मिताली के तीनों फॉर्मेट में 10277 रन हैं।

चौका जड़कर बनाया रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ वर्सेस्टर में शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में मिताली ने 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 24वें ओवर में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इंग्लैंड की तेज गेंदबाज नट साइवर की बॉल पर चौका जड़कर एडवर्ड्स के 10273 के रिकॉर्ड को तोड़ा। वहीं न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 7849 रनों के साथ इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। मिताली इससे पहले भी एडवर्ड्स का एक रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं।

वनडे में भी तोड़ा था एडवर्ड्स का रिकॉर्ड
12 जुलाई, 2017 को वर्ल्ड कप के 11 वें संस्करण में मिताली ने वनडे मैचों में एडवर्ड्स को पछाड़कर सर्वाधिक रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई थीं। उसी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह वनडे फॉर्मेट में 6000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी थीं।

यह भी पढ़ें— महिला क्रिकेट : मिताली का नाबाद अर्धशतक, भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया

रोहित-कोहली और धवन भी रह गए पीछे
मिताली ने अभी तक इंग्लैंड में 40 वनडे खेले हैं, जिसमें 2 शतक और 12 अर्धशतक हैं। इस तरह वह इंग्लैंड में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों से भी आगे निकल चुकी हैं। टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में सिर्फ 24 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 13 बार 50 का आंकड़ा पार किया है। वहीं दिग्गज राहुल द्रविड़ने इंग्लैंंड में 32 वनडे मैच खेलें हैं, जिनमें 13 पारियों में उन्होंने 50 का आंकड़ा पार किया। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड में 31 मैच खेले, जिसमें 13 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया है। वह इंग्लैंड में सिर्फ एक वनडे शतक जमा सके हैं। शिखर धवन भी इस मामले में मिताली से पीछे हैं।

यह भी पढ़ें— इंग्लैंड के खिलाफ समय से पहले टेस्ट मैच के खत्म होने से कंफ्यूज हो गई थीं मिताली राज

इंटरनेशनल कॅरियर के 22 साल पूरे
हाल ही में मिताली राज के इंटरनेशनल कॅरियर के 22 वर्ष पूरे हुए हैं। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में मिताली राज ने अर्धशतक जड़ा। वनडे क्रिकेट में मिताली राज के नाम 57 फिफ्टी है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में मिताली ने 2364 रन बनाए हैं। इसमें 17 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि मिताली राज ने वर्ष 2019 में टी20 क्रिकेट से संन्याल ले लिया था। वहीं टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो 11 टेस्ट में मिताली ने 669 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक भी शामिल हैं।