13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत ही नहीं वर्ल्ड क्रिकेट की पहचान हैं महेंद्र सिंह धोनी, विदेशी भी तारीफ करते नहीं थकते

ICC ने धोनी के सम्मान में ये शानदार वीडियो जारी किया है।

2 min read
Google source verification
MS Dhoni

MS Dhoni

लंदन। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की गिनती उन खिलाड़ियों में होती है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दी और ये बात अब आईसीसी भी मानने लगी है, लेकिन ये बाद उन फैंस या फिर पूर्व क्रिकेटरों के दिमाग में नहीं बैठ रही है जो लगातार धोनी के रिटायरमेंट की बातें कहते रहते हैं। हालांकि, धोनी के संन्यास की खबरों पर खुद धोनी ने अपना रूख साफ कर दिया है। धोनी ने बता दिया है कि कुछ लोग यही चाहते हैं कि वो संन्यास ले लें।

महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा बयान, कुछ लोग चाहते हैं मैं संन्यास ले लूं

धोनी के सम्मान में आईसीसी ने बनाया शानदार वीडियो

आईसीसी ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में एक प्रेजेंटेशन वीडियो बनाया है, जिसमें कई विदेशी खिलाड़ियों समेत टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली तक के कुछ स्टेटमेंट को शामिल किया गया है। इस वीडियो में दिखा गया है कि माही ने किस तरह भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाया है। ये पूरी दुनिया जानती है कि धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान रहे हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप, 50 ओवर का वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।

धोनी के आलोचकों को मिला जवाब

धोनी के संन्यास लेने की अटकलों के बीच आईसीसी के इस वीडियो के जरिए उन आलोचकों को जवाब जरूर मिला है, जो माही के संन्यास लेने के राग अलाप रहे हैं। वीडियो में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, बेन स्टोक्स, जोस बटलर और अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद धोनी की तारीफ कर रहे हैं।

धोनी को मिला लसिथ मलिंगा का साथ, कहा- अभी रिटायरमेंट की ना सोचें

किस खिलाड़ी ने क्या कहा ?

- विराट कोहली ने कहा है कि धोनी हमेशा शांत और स्थिर रहने वाले खिलाड़ी हैं, उनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कोहली ने कहा है कि वो मेरे कैप्टन थे और हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे। कोहली कहते हैं कि मैदान पर हम दोनों के बीच अंडरस्डैंडिंग बहुत अच्छी है, मैं हमेशा उनके सलाह को सुनना पसंद करता हूं।

- जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि जब मैं 2016 में टीम इंडिया के अंदर आया था तो धोनी मेरे कप्तान थे। बुमराह ने कहा कि धोनी हमेशा हर किसी मदद करते हैं।

- इस वीडियो की शुरुआत इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर से होती है। बटलर का कहना है कि धोनी हमेशा कैप्टन कूल रहे हैं और वो मेरे आदर्श भी हैं। एक विकेटकीपर के तौर पर मैं उनसे बहुत कुछ सीखता हूं, मैं इस खिलाड़ी को मैदान पर हमेशा प्यार करता हूं। बटलर ने धोनी की तेज तर्रार विकेटकीपिंग को लेकर भी कहा है कि विकेट के पीछे उनके हाथ हमेशा तेजी से चलते हैं, मैं धोनी का बहुत बड़ा फैन हूं।

- इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स कह रहे हैं कि इस खेल (क्रिकेट) में मुझे नहीं लगता कि धोनी से बेहतर कोई खिलाड़ी है। वो इस खेल के महान खिलाड़ी हैं।

- वहीं अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद भी कह रहे हैं कि धोनी के कूल इंसान हैं और मैं उन्हें बहुत प्यार करत हूं।