मेंस क्रिकेट की टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया 30 मैचों से 124 रेटिंग प्वाइंट्स लेकर पहले स्थान पर है तो टीम इंडिया 120 अंकों के साथ दूसरे और इंग्लैंड 105 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका चौथे और न्यूजीलैंड की टीम पांचवें स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम इस लिस्ट में छठे स्थान पर है। वनडे में भारत पहले, ऑस्ट्रेलिया दूसरे और साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान चौथे न्यूजीलैंड 5वें और इंग्लैंड छठे स्थान पर है।