5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC Test Ranking: टॉप 10 में सिर्फ रोहित शर्मा, जडेजा और अश्विन की बादशाहत बरकरार, इस पाकिस्तानी को हुआ बड़ा फायदा

रोहित शर्मा बल्लेबाजों की सूची में टॉप-10 में बरकरार हैं। रोहित 750 अंक के साथ 10वे नंबर पर हैं। उनके बाद 12वे नंबर पर 743 अंक के साथ ऋषभ पंत का नाम आता है। कई महीनों से क्रिकेट से बहार रहने के बावजूद पंत 12वे नंबर पर बने हुए हैं। वहीं उनके बाद 733 अंक के साथ 14वें नंबर पर विराट कोहली हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 26 Jul 2023, 4:04 PM IST

test_india.png

,,

ICC Test Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को टेस्ट खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को इस रैंकिंग में फायदा मिला है। उनके अलावा साथी सलामी बल्लेबाज यशसवी जायसवाल ने भी बड़ी उछाल लगाई है। लेकिन शर्मनाक बात यह है कि बल्लेबाजों कि टॉप 10 रैंकिंग में मात्र एक भारतीय खिलाड़ी का नाम है।

रोहित शर्मा बल्लेबाजों की सूची में टॉप-10 में बरकरार हैं। रोहित 750 अंक के साथ 10वे नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले रोहित ने दूसरे मैच में 80 और 67 रन की पारी खेली थी। उनके बाद 12वे नंबर पर 743 अंक के साथ ऋषभ पंत का नाम आता है। कई महीनों से क्रिकेट से बहार रहने के बावजूद पंत 12वे नंबर पर बने हुए हैं। वहीं उनके बाद 733 अंक के साथ 14वें नंबर पर विराट कोहली हैं। कोहली ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया है।

बल्लेबाजों की इस रैंकिंग में पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील को अच्छा खासा लाभ मिला है। शकील 12 स्थान की छलांग लगाकर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग (691) हासिल की है। शकील ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में दोहरा शतक जमाया था। वहीं डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले यशसवी जायसवाल को भी 11 स्थान का फायदा हुआ है। वे छलांग लगाकर 63वे स्थान पर आ गए हैं।

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर न्यूजीलैडं के केन विलियमसन बने हुए हैं। विलियमसन ने मार्च के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। बावजूद इसके वे 883 अंक के साथ टॉप पर बने हुए हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन869 अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट 852 अंक के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। बाबर आज़म 835 अंक के साथ चौके, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक 748 अंक के साथ 11वें और जैक क्रॉली 596 अंक के साथ 35वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजों की बात करें तो भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन 879 अंक के साथ अब भी टॉप पर बने हुए हैं। उनके अलावा भारत के रवींद्र जडेजा 782 अंक के साथ छठे स्थान पर बने हुए हैं। भारत के मोहम्मद सिराज नेअपने करियर की नई उच्चतम रेटिंग हासिल कर ली है। वह छह स्थान की छलांग लगाकर 33वें नंबर पर पहुंच गए। उनके 560 अंक हो गए हैं। सिराज ने दूसरे टेस्ट में की पहली पारी में 5 विकेट चटकाए थे। पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह एक पायदान ऊपर 44वें और स्पिनर अबरार अहमद 12 पायदान ऊपर 45वें स्थान पर पहुंच गए है।