नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आज अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक संदिग्ध मैच फिक्सर की तस्वीर शेयर की है। अपने ट्वीटर पोस्ट में आईसीसी ने इस मैच फिक्सर का नाम अनील मुनव्वर बताया है। हालांकि आईसीसी के पास ही अनील मुनव्वर के बारे कोई पर्याप्त पुख्ता जानकारी नहीं है। इसके चलते आईसीसी ने लोगों से इस संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी देने की अपील जारी की है। यदि आप पाठकों में से कोई भी इंसान इस संदिग्ध को पहचानता हो तो वो आईसीसी के शेयर किए गए नंबर पर फोन कर, एसएमएस कर या दिए गए मेल आईडी पर जानकारी देकर आईसीसी की बड़ी मदद कर सकता है।