नई दिल्ली। अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम को आईसीसी की मान्यता मिले अभी बहुत ज्यादा दिन नहीं हुए है, लेकिन अफगानिस्तान की टीम जिस तरह का प्रदर्शन दिखा रही है, वो काबिल-ए-तारीफ है। टी-20 मुकाबलों में जीत हासिल करने के साथ-साथ अफगान अब वनडे में काफी संतुलित टीम दिख रही है। सबसे खास बात यह है कि अफगान की टीम किसी एक-दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं दिखती। जब जिस क्रिकेटर को मौका मिलता है, वो अपना फॉर्म दिखा रहा है। हाल ही में टी-20 सीरीज में आयरलैंड को मात देने के बाद अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है।