इस मैच में म्यांमार की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। म्यांमार के बल्लेबाज मेलिशियाई गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढ़ह गए। एक समय म्यांमार के छह बल्लेबाज मात्र छह रन पवेलियन लौट चुके थे। निर्धारित 20 ओवर के खेल में म्यांमार की टीम 10.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 9 रन बना चुकी थी, तभी बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा। इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार मलेशिया को जीत के लिए 8 ओवर में 6 रनों का लक्ष्य दिया गया।