एक तरफ जहां मुंबई इंडियंस इस मैच को जीत के साथ आईपीएल में अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगा, वहीं दूसरी तरफ धोनी के धुरंधर भी इस मैच में जीत कर लीग में बढ़त बनाने की कोशिश करेंगे। यूएई के स्लो पिच पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा फायदा मिलेगा, यही वजह है कि धोनी के लिए साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ( Imran Tahir ) ट्रंप कार्ड हो सकते हैं।