नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 ( IPL 2020 ) के 13वें सीजन का आगाज अब चंद घंटों दूर है। लंबे समय से क्रिकेट के प्रशंसकों को जिस पल का इंतजार था, आखिरकार वो 19 सितंबर को आ रहा है। कोरोना संकट के बीच आईपीएल का नया सीजन शुरू हो रहा है। हालांकि इस सीजन में कुछ नए बदलाव किए गए हैं, जो इसे और रोमांचक बना सकते हैं।