नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के 13वें सीजन को शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। यही वजह है कि सभी टीमें मैदान पर जमकर पसीना बहा रही हैं, ताकि अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत कर सकें। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ( Ricky Ponting ) का बड़ा बयान सामने आया है। रिकी पोंटिंग ने कहा है कि आईपीएल का 13वां सीजन काफी मजेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि इस बार खिलाड़ियों को तैयारी का काफी वक्त मिला है। मेंटल और फिजकल दोनों ही स्तर पर खिलाड़ियों को बहुत समय मिला है फिट होने के लिए।