नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ( Virender Sehwag ) आईपीएल 2020 के 13वें सीजन के लिए पूरी तैयार हैं। खास बात यह है कि इस सीजन में वे एक ऐसे भारतीय दिग्गज को मैदान में देखने के लिए उत्साहित हैं, जिसका इंतजार तकरीबन पूरा देश कर रहा है। वीरेंद्र सहवाग को यूएई में होने जा रहे आईपीएल में देश के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मैदान पर लौटने का इंतजार है।