नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 70वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से वे अपने जन्मदिन पर एक खास काम जरूर करते हैं। दरअसल अपने जन्मदिन के दिन पीएम मोदी अपनी मां हीरा बेन का आशीर्वाद लेने जरूर जाते हैं। यही नहीं इस दौरान वे खाना अपनी मां के साथ ही खाते हैं।