मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इनमें से कुछ स्थानों पर आने वाले दो दिन तक भी अच्छी बारिश पड़ने की संभावना बनी हुई है।