नई दिल्ली। आईपीएल 2020 ( IPL 2020 ) के 13वें सीजन के आगाज की घड़ियां जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे इसको लेकर उत्साह और खिलाड़ियों की चिंताएं भी बढ़ती जा रही है। दरअसल 19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल का पहला मुकाबला मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होना है। लेकिन यहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चिंता थोड़ी बढ़ गई है, क्योंकि टीम का स्टार खिलाड़ी पहला मुकाबला नहीं खेल पाएगा।