5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कायेस के शतक की बदौलत बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे पर दर्ज की लगातार 11वीं ODI जीत

बांग्लादेश ने पहले ODI मैच में जिम्बाब्वे को 28 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 22 Oct 2018, 9:21 AM IST

imrul kayes

कायेस के शतक की बदौलत बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे पर दर्ज की लगातार 11वीं ODI जीत

नई दिल्ली। इमरूल कायेस (144) के करियर के दूसरे शतक के बाद अपने गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने रविवार को पहले मैच में जिम्बाब्वे को 28 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मेजबान बांग्लादेश ने यहां शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 271 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर जिम्बाब्वे को निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 243 रन पर रोक दिया।


बांग्लादेश के खिलाफ ज़िम्बाब्वे की लगातार 11वीं हार-
ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के लिए ICC वर्ल्ड कप क्वॉलिफायरर्स के बाद से कुछ भी सही नहीं जा रहा है। उनकी यह बांग्लादेश के खिलाफ लगातार 11वीं हार है। उन्होंने इस साल 24 ODI मैच खेले हैं जिसमे वह केवल 5 मैच जीत सके है और 1 मैच टाई रहा है। उनकी आखिरी ODI जीत आयरलैंड के खिलाफ मार्च में आई थी।

अकेले पड़े कप्तान विलियम्स-
जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने 58 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक नाबाद 50 रन बनाए। उनके अलावा काइल जेर्विस ने 37, सेफास झुवाओ ने 35, पीटर मूर ने 26, क्रेग इर्विन ने 24 और कप्तान हेमिल्टन मसकाद्जा ने 21 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने 46 रन देकर तीन विकेट, नजमुल इस्लाम ने 38 रन पर दो विकेट और मुस्ताफिजुर रहमान तथा महमुदूल्लाह ने एक-एक विकेट लिए।

कायेस की शतकीय पारी-
इससे पहले, बांग्लादेश ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 271 रन का स्कोर खड़ा किया। कायेस ने 140 गेंदों की पारी में 13 चौके और छह छक्के लगाए। मोहम्मद सैफुद्यीन ने 50 और मोहम्मद मिथुन ने 37 रन का योगदान दिया। जिम्बाब्वे के लिए काइज जेर्विस ने 37 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। तेंदई चतारा ने 55 रन पर तीन विकेट और ब्रेंडन मवुता ने 48 रन पर एक विकेट झटके।