11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ind A vs Afg: भारत ने श्रीलंका के सामने रखा 350 रन का लक्ष्‍य, वैभव सूर्यवंशी ने क्लासिकल पारी खेल जीता दिल

India A vs Afghanistan A: श्रीलंका के दांबुला में भारत ए ने अफगानिस्‍तान के सामने 350 रनों का लक्ष्‍य रखा है। इस मैच में प्रभसिमरन सिंह, ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाए तो वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने बगैर किसी छक्‍के के 44 रन की क्‍लासिकल पारी खेल सबका दिल जीत लिया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 11, 2026

India A vs Afghanistan A

बल्‍लेबाजी के दौरान प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India A vs Afghanistan A Match Highlights: श्रीलंका की मेजबानी में खेली जा रही वनडे फॉर्मेट की ट्राई सीरीज में गुरुवार को भारत ए और अफगानिस्‍तान के बीच दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 49 ओवर (बारिश के चलते एक ओवर कम किया गया।) में 9 विकेट के नुकसान पर 349 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए हैं। भारत की ओर से प्रभसिमरन सिंह, ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जबकि टीनएज सनसनी वैभव सूर्यवंशी (44) अर्धशतक से चूक गए।

वैभव ने बगैर छक्‍के 22 गेंदों पर बनाए 44 रन

अफगानिस्‍तान ए के कप्‍तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन प्रभसिमरन और वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत में ही उनके फैसले को गलत साबित किया। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 74 रन की साझेदारी हुई। वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 22 गेंदों पर 44 रन बनाकर विकेट के पीछे कैच आउट हुए। उनकी पारी की सबसे खास बात रही कि उन्‍होंने कोई छक्‍का नहीं जड़ा, बल्कि ऑफ साइड में गैप ढूंढ-ढूंढकर 9 चौके लगाए।

प्रभसिमरन ने खेली 84 रन की पारी

वैभव के आउट होने के बाद प्रियांस आर्य आए, लेकिन वह सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ आए और प्रभसिमरन के साथ तीसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन ने 69 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 84 रनों की पारी खेली।

फिर खुद कप्‍तान तिलक वर्मा क्रीज पर उतरे और गायकवाड़ के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की। भारत को 245 के स्‍कोर पर लगा। ये चौथा झटका था, जो ऋतुराज गायकवाड़ (66) के रूप में लगा। इसके बाद आयुष बडोनी उतरे, लेकिन पहली गेंद पर बिना खाता खोले चलते बने।

अब्‍दुल्‍ला अहमदजई ने झटके 5 विकेट

इसके बाद भारत का छठा विकेट 315 के स्‍कोर पर कप्‍तान तिलक वर्मा के रूप में गिरा। उन्‍होंने 73 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली। उनके बाद सूर्यांश शेडगे ने कुछ बड़े शॉट खेले और वह 27 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और भारत ने 49 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 349 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए। अफगानिस्‍तान की ओर से अब्‍दुल्‍ला अहमदजई ने 5 विकेट हॉल लिया। जबकि फरमानुल्‍लाह सफी ने तीन तो कप्‍तान इमरान मीर ने एक विकेट अपने नाम किया।