29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SA: ऋषभ पंत की कप्तानी में लगा एक और दाग, भारत ने पहली बार 200 से ज्यादा रन बनाकर गंवाया मैच

IND vs SA: टी-20 इंटरनेशनल इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब भारतीय टीम 200 से अधिक रन बनाकर मैच हार गई है। हालांकि इससे पहले भी दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 200 रन का स्कोर चेस किया है। लेकिन 200 से अधिका का स्कोर पहली बार चेस हुआ है।

2 min read
Google source verification
ind_lost.png

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया।

IND vs SA T20 Match: राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 मुक़ाबले में भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि भारत यह मैच जीतकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करेगा। लेकिन गुरुवार की शाम इसका ठीक उल्टा हुआ। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली भारतीय टीम मैच तो हारी ही साथ में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

भारत ने अपना पहला टी20 मुक़ाबला दिसंबर 2006 में खेल था। तब से भारत कभी 200 से ज्यादा का स्कोर बनाकर मैच नहीं हारा था। टी-20 इंटरनेशनल इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब भारतीय टीम 200 से अधिक रन बनाकर मैच हार गई है। हालांकि इससे पहले भी दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 200 रन का स्कोर चेस किया है। लेकिन 200 से अधिका का स्कोर पहली बार चेस हुआ है।

ये भी पढ़ें - IND vs SA:आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने नहीं दी दिनेश कार्तिक को स्ट्राइक, भड़के फैंस, बोले - सीनियर की इज्जत करना सीखो

भारत के खिलाफ सबसे सफल रनचेज़ की बात की जाए तो। कल के अलावा साल 2015 में धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका ने यह कारनामा किया था। उन्होंने 200 रन का स्कोर चेस किया था। इसके अलावा 2016 टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज़ ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 193 रनों का लक्ष्य चेस किया था।

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के ही नाम दर्ज़ है। भारत ने अबतक 20 बार ऐसा किया है। गुरुवार को खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के शानदार 76 रनों की मदद से 212 रन का लक्ष्य दिया।

भारत के लिए किशन के अलावा श्रेयस अय्यर ने 27 गेंद पर 36, कप्तान पंत ने 16 गेंद पर 29 और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 12 गेंद पर 31 रनों की आतिशी पारी खेली। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने रस्सी वैन डेर डुसेन के 45 गेंदों पर नाबाद 75 रन और किलर बनकर गेंदबाजों पर टूटे मिलर के 32 गेंदों पर नाबाद 64 रन की मदद से भारत को 7 विकेट से हारा दिया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।