
आखिरी ओवर में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कार्तिक को स्ट्राइक नहीं दी थी।
IND vs SA Hardik Pandya, dinesh kartik: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच गुरुवार शाम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुक़ाबले में दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए भारत को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में तीन साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के साथ कुछ ऐसा हुआ जो फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आया।
इस मैच में फैंस कार्तिक को खेलता देखने के लिए बेताब थे। लेकिन उनकी बल्लेबाजी आखिर ओवर में आई और वह सिर्फ दो गेंद खेल सके। इस दौरान दूसरे छोर पर आतिशी बल्लेबाजी कर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने आखिर गेंद पर कार्तिक को स्ट्राइक देने से माना कर दिया। जिसके बाद फैंस पांड्या से नाराज़ हो गए और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे।
लोगों ने उन्हें निदास ट्रॉफी की याद दिलाई और सीनियर्स की इज्जत करने की सलाह दी। दरअसल भारतीय पारी के 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने नॉर्खिया के खिलाफ डीप मिडविकेट की तरफ शॉट खेला लेकिन वह रन लेने के लिए नहीं भागे और कार्तिक को स्ट्राइक नहीं दिया। इस गेंद पर टीम इंडिया को कोई रन नहीं मिला। इसके बाद अगली गेंद पर हार्दिक ने सिर्फ दो रन ही लिए।
हार्दिक की इस हरकत पर जोन्स नाम के एक यूजर ने लिखा, "दिनेश कार्तिक को स्ट्राइक नहीं देने पर हार्दिक पांड्या का बुरा रवैया है, वे सीनियर का सम्मान करना नहीं जानते। 55 मीटर की बाउंड्री और फ्लेट पिच में रन बनाकर वह अपने आप को ओवरस्मार्ट समझ रहे हैं। जैसे निदास ट्रॉफी में दिनेश कार्तिक ने मैच को फिनिश किया था वैसा करना उनके लिए सिर्फ एक सपना है।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दिनेश कार्तिक को इस टीम में एक फिनिशर के तौर पर लिया गया है और ऐसे में उन्हें सिगल नहीं देना बेवकूफी है।" बता दें पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पांड्या ने 12 गेदों में 31 रन की नाबाद पारी खेली और भारत के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं कार्तिक ने दो गेंद पर एक रन का योगदान दिया।
Updated on:
10 Jun 2022 10:32 am
Published on:
10 Jun 2022 10:15 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
