2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI 1st T20: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी

वेस्टइंडीज के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पिच के हिसाब से निकोलस पूरन ने ये निर्णय लिया। दोनों टीमों में इस बार कई बदलाव देखने को मिले है। टीम इंडिया में रवि बिश्नोई और अश्विन भी खेलते हुए नजर आएंगे। जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन के बारे में।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 29 Jul 2022, 7:37 PM IST

ind s wi 1st t20 West Indies have won the toss and have opted to field

भारत vs वेस्टइंडीज

IND vs WI 1st T20 Toss Update: वेस्टइंडीज और भारत के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा है। ये मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में थोड़ी देर में शुरू होगा। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। विंडीज टीम में निकोलस पूरन की वापसी हो गई है। उनका इंतजार सभी फैंस कर रहे थे। भारतीय टीम में ज्यादा बदलाव नहीं हुए है। रोहित के साथ पंत ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। रवि बिश्नोई और आर अश्विन दोनों को इस बार मौका दिया गया है। युजवेंद्र चहल को इस बार बाहर किया गया है।


वनडे में वेस्टइंडीज को मिली थी हार

आपको बता दें वनडे सीरीज में मेजबान को 3-0 से हराकर भारतीय टीम ने इतिहास रचा दिया था। शिखर धवन की अगुवाई में पहली बार वेस्टइंडीज में भारतीय टीम ने क्लीन स्वीप किया है। वेस्टइंडीज भी वनडे की हार को भूलकर विजयी शुरुआत करना चाहेगी। वेस्टइंडीज की टी-20 टीम में इस बार कई बदलाव हुए है। वैसे भी विंडीज की टीम टी-20 में बहुत ही खतरनाक मानी जाती है। इस लिहाज से देखा जाए तो टीम इंडिया को सचेत रहना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- गुस्ताव मैकॉन ने टी-20 इंटरनेशनल में बनाया अनोखा रिकॉर्ड


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज - निकोलस पूरन (कप्तान/ विकेट कीपर), ब्रूक्स, काइल मेयर्स, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, ओबेद मैककॉय, अल्जारी जोसेफ और कीमो पॉल।

यह भी पढ़ें- भारत को ऑस्ट्रेलिया से मिली हार