13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AFG: दूसरे टी20 के लिए इंदौर पहुंची टीम इंडिया का जोरदार स्‍वागत, देखें वीडियो

IND vs AFG 2nd T20: अफगानिस्तान को पहले टी20 में हराने के बाद भारतीय टीम इंदौर पहुंच गई है, जहां सभी खिलाडि़यों का जोरदार स्‍वागत किया गया है। बीसीसीआई ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
rinku_singh.jpg

,,

IND vs AFG 2nd T20: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार 14 जनवरी को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्‍टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए अफगानिस्‍तान के साथ ही भारतीय टीम भी इंदौर पहुंच चुकी है। जहां भारतीय खिलाडि़यों का जोरदार स्‍वागत किया गया। इंदौर एयरपोर्ट पर भारतीय टीम की एक झलक पाने को फैंस की भारी भीड़ उमड़ी। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के इंदौर पहुंचने के वीडियो को अपने एक्‍स हैंडल से पोस्‍ट किया है।

अफगानिस्‍तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर 1-0 से बढ़त बना चुकी टीम इंडिया अब दूसरा मैच इंदौर में खेलने उतरेगी और 2-0 से अजेय बढ़त बनाना चाहेगी। भारतीय टीम इंदौर पहुंच चुकी है। वहीं, स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली भी इंदौर के लिए उड़ान भर चुके हैं। वह इंदौर पहुंचकर टीम से जुड़ेंगे।


बता दें कि इंदौर को वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 में किसी मैच की भी मेजबानी नहीं मिली थी। लंबे समय बाद अब इंदौर में कोई मुकाबला खेला जा रहा है। जिससे पहले फैंस में उत्‍साह देखने को मिल रहा है। उम्‍मीद है कि इंदौर में खेले जाने वाले मुकाबले में स्‍टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा होगा।