21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान आखिरी टी20 आज, जानें बेंगलुरु के मौसम और पिच का हाल

IND vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले जानते बेंगलुरु के मौसम के साथ एम चिन्‍नास्‍वामी की पिच का हाल।

2 min read
Google source verification
ind_vs_afg_3rd_t20_pitch_and_weather_report.jpg

IND vs AFG 3rd T20 Weather and Pitch Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया आज क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। भारत ने पहले दोनों मैचों में आक्रामक रणनीति के साथ जीत दर्ज की है। मोहाली और इंदौर में जहां दोनों टीमों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा था। वहीं, आज खिलाड़ियों को बदले हुए मौसम में खेलना होगा। इस मैच से पहले जानते बेंगलुरु के मौसम के साथ एम चिन्‍नास्‍वामी की पिच का हाल।


बेंगलुरु के मौसम का हाल

वेदर रिपोर्ट की मानें तो बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम के ऊपर आज बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, खिलाडि़यों के लिए खुशी की बात ये है कि मैच के दौरान शाम को तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यानी उन्‍हें मोहाली और इंदौर की तरह कड़ाके की ठंड में खेलना नहीं पड़ेगा और मौसम साफ रहने के चलते दर्शक भी पूरे मैच का लुत्‍फ उठा सकेंगे।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का हाल

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजों को अच्‍छी खासी मदद मिलती है। इतना ही नहीं यहां बाउंड्री भी काफी छोटी है, जिसके चलते दर्शकों को हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम टी20 वर्ल्‍ड कप से पहले खेले जाने वाले इस आखिरी अंतरराष्‍ट्रीय मैच को हर हाल में जीतने के इरादे से उतरेगी।

यह भी पढ़ें : जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, पहली बार श्रीलंका को टी20 में दी शिकस्त

भारतीय टीम स्‍क्‍वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, कुलदीप यादव , आवेश खान, शुभमन गिल।

अफगानिस्तान टीम स्‍क्‍वॉड

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, हजरतुल्लाह जजई, फरीद अहमद मलिक, शराफुद्दीन अशरफ, इकराम अलीखिल, क़ैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफी, रहमत शाह।

यह भी पढ़ें : न्यूजीलैंड का सीरीज पर कब्‍जा, फिन एलन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को कूटा