4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘परिस्थिति के हिसाब से खेलने की जरूरत’, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले ऋषभ पंत को कोच ने दी नसीहत

Ind vs Afg Only Test: भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ एकमात्र टेस्‍ट से पहले कन्फर्म किया ऋषभ पंत को टेस्ट उपकप्‍तानी जाने से कोई दिक्कत नहीं है। अब उन्‍हें हालात के हिसाब से खेलने के लिए अपने गेम को एडजस्ट करने की जरुरत है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 04, 2026

Ind vs Afg Only Test

भारतीय विकेटकीपर-बल्‍लेबाज ऋषभ पंत। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs Afghanistan Only Test: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच एकमात्र टेस्‍ट 6 जून से मुल्‍लानपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें जोर-शोर से तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी बीच इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने गुरुवार को ऋषभ पंत को बड़ी नसीहत दी है। उन्‍होंने कहा कि ऋषभ पंत को मैच के हालात के हिसाब से अपनी बैटिंग को बदलने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि विकेटकीपर-बल्लेबाज को टेस्ट टीम के उपकप्‍तान पद से हटाने का कोई मलाल नहीं है।

'आपको किसी फॉर्मल टाइटल की जरूरत नहीं'

शनिवार से शुरू हो रहे अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के एकमात्र टेस्ट से पहले डोशेट ने बिना किसी फॉर्मल रोल के लीडरशिप की अहमियत पर जोर दिया और कहा कि पंत का फोकस खेल के हालात के आधार पर सही फैसले लेने पर होना चाहिए। लीडर बनने के लिए आपको किसी फॉर्मल टाइटल की जरूरत नहीं है।

जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पिछले महीने अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की, तो पंत को इंडिया के टेस्ट वाइस-कैप्टन के पद से हटा दिया गया था। इस फैसले पर बात करते हुए डोशेट ने कहा कि पंत ने बिना किसी चिंता के इस कदम को स्वीकार कर लिया।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रहे थे फ्लॉप

बता दें कि पंत ने 49 टेस्ट मैचों में 42.91 की औसत से 3,476 रन बनाए हैं। उनके अटैकिंग स्टाइल ने भारत को मैच जिताने में मदद की है, लेकिन कई बार उन्हें बेवजह रिस्क लेने और लापरवाह होने के लिए आलोचना का भी सामना करना पड़ा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की हालिया घरेलू टेस्ट सीरीज में संघर्ष किया, जिसमें उन्होंने 12.25 की औसत से 49 रन बनाए। आईपीएल 2026 में भी वह बल्‍ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे। ऐसे में उनसे अब बड़ी उम्‍मीद होगी।

भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग