8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय टीम ने बदलकर रख दिया टेस्‍ट क्रिकेट का इतिहास, 94 साल में पहली बार दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Biggest innings wins for India: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ न्‍यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्‍ट में पारी और 300 रनों से जीत दर्ज की है। यह टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास की भारत की सबसे बड़ी जीत है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 08, 2026

Biggest innings wins for India

जीत का जश्‍न मनाती भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Biggest innings wins for India: न्यू चंडीगढ़ के पीसीए स्‍टेडियम में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्‍ट में पारी और 300 रनों से जीत दर्ज की है। भारतीय टीम के 94 साल के टेस्‍ट क्रिकेट इतिहास की ये सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2018 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ राजकोट में पारी और 272 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में भारत ने अपनी पहली पारी 564 रन बनाकर घोषित की थी। इसके बाद पहली पारी में 152 रनों पर सिमटने के बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दूसरी पारी में मेहमान टीम 112 रनों पर ढेर हो गई।

टेस्ट क्रिकेट में पारी और रन के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत

क्रमजीत का अंतरविपक्षी टीममैदानमैच तिथि
1पारी और 300 रनअफगानिस्‍तानन्‍यू चंडीगढ़6 जून 2026
2पारी और 272 रनवेस्टइंडीजराजकोट4 अक्टूबर 2018
3पारी और 262 रनअफगानिस्तानबेंगलुरु14 जून 2018
4पारी और 239 रनबांग्लादेशमीरपुर25 मई 2007
5पारी और 239 रनश्रीलंकानागपुर24 नवंबर 2017
6पारी और 222 रनश्रीलंकामोहाली4 मार्च 2022
7पारी और 219 रनऑस्ट्रेलियाईडन गार्डन्स, कोलकाता18 मार्च 1998
8पारी और 202 रनदक्षिण अफ्रीकारांची19 अक्टूबर 2019
9पारी और 198 रनन्यूजीलैंडनागपुर20 नवंबर 2010
10पारी और 171 रनश्रीलंकापल्लेकेले12 अगस्त 2017

भारत की सरजमीं पर सबसे बड़ी जीत

भारतीय जमीन पर इससे बड़ी पारी में जीत सिर्फ वेस्‍टइंडीज ने भारत के खिलाफ 1958 में मुंबई के ईडन गार्डन्स में हासिल की थी, उस समय भारत को पारी और 336 रन से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि किसी एशियाई टीम की इससे बड़ी दूसरी जीत सिर्फ पाकिस्‍तान ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 2002 में लाहौर में पारी और 324 रन से हासिल की थी।

टेस्ट में अफगानिस्‍तान की पारी से हार

भारत के खिलाफ पारी और 300 रन, न्‍यू चंडीगढ़, 2026*
भारत के खिलाफ पारी और 262 रन, बेंगलुरु, 2018
जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ पारी और 73 रन, हरारे, 2025

टेस्ट में अफगानिस्‍तान का सबसे कम टोटल

भारत के खिलाफ 103, बेंगलुरु, 2018
भारत के खिलाफ 109, बेंगलुरु, 2018
भारत के खिलाफ 112, मुल्लानपुर, 2026*
बांग्‍लादेश के खिलाफ 115, मीरपुर, 2023
वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 120, लखनऊ, 2019