
IND vs AUS 1st T20 Playing 11: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद अब भारतीय टीम टी20 सीरीज में उतरने जा रही है। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के चलते सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला आज गुरुवार 23 नवंबर को शाम 7 बजे से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को किस्मत आजमाने का मौका दिया गया है। देखने वाली बात ये होगी कि सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन में बतौर सलामी बल्लेबाज और मध्यक्रम के साथ किन गेंदबाजों और ऑलराउंडर पर भरोसा जताते हैं?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में भी एशियन गेम्स की तरह ही ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। बतौर विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का खेलना तय माना जा रहा है। ऐसे में वह तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं।
नंबर चार पर कप्तान सूर्यकुमार यादव, पांचवें नंबर पर तिलक वर्मा उतर सकते हैं। इसके बाद छठे नंबर पर रिंकू सिंह, सातवें नंबर पर अक्षर पटेल और आठवें नंबर पर रवि बिश्नोई नजर आ सकते हैं। तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह के साथ प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार को शामिल किया जा सकता है।
टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार।
भारत की टीम स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार।
Published on:
23 Nov 2023 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
