
IND VS AUS
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 20 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा। इस बार दुनिया की दो बेहतरीन टीमें आमने-सामने होंगी। मोहाली की पिच में बहुत रन बनते हैं। इस स्टेडियम में तीन साल बाद किसी टी20I मुकाबले का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले यहां सिर्फ पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले ही आयोजित हुए हैं। आखिरी बार भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यहां मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में भारत ने सात विकेट से जीत हासिल की थी। इस स्टेडियम में बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं। भारतीय खिलाड़ियों का रिकॉर्ड भी पर शानदार रहता हैं। हालांकि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा यहां ज्यादा रन नहीं बना पाए है। आइए जानते हैं कि इस स्टेडियम में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
1) विराट कोहली
मोहाली में विराट कोहली का बल्ला बहुत आग उगलता है। विराट ने यहां खेले सभी मुकाबलों में रन बनाए हैं। उन्होंने यहां दो मैच खेले हैं। उन्होंने 149.51 की स्ट्राइक रेट से 154 रन बनाए हैं। दोनों पारियों में विराट कोहली नाबाद इस दौरान रहे हैं। दोनों पारियों में विराट ने अर्धशतक लगाया। विराट ने मोहाली में 14 चौके और पांच सिक्स लगाए हैं। वो इस मैदान में टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी है।
2) युवराज सिंह
युवराज सिंह का भी इस मैदान पर अच्छा प्रदर्शन रहा है। उनका ये होमग्राउंड रहा है। युवराज टी-20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाते थे। पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने यहां खेले दो मैचों में 81 की औसत और 188.37 की स्ट्राइक रेट से 81 रन बनाए। युवराज ने टीम इंडिया के लिए 58 टी-20 मैच खेले हैं और कुल 1177 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट टी-20 में 136.38 का रहा है।
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को दिया खास चैलेंज
3) मार्टिन गुप्टिल
इस स्टेडियम पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में न्यूजीलैंड के ओपनर गुप्टिल तीसरे नंबर पर है। गुप्टिल ने यहां पर एक ही मैच खेला है और उसमें उन्होंने 80 रन बनाए थे। गुप्टिल का टी-20 में रिकॉर्ड हमेशा बेहतर रहा है। टी-20 में उन्होंने अभी तक 121 मुकाबले खेले हैं और 3497 रन बनाए हैं। उनका औसत 31.79 और स्ट्राइक रेट 135.81 का रहा है।
Published on:
18 Sept 2022 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
