भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज खत्म हो गई है।2-1 से भारत ने सीरीज अपने नाम की। उपकप्तान केएल राहुल का खराब फॉर्म अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। बड़े मैचों में वो फेल नजर आए। पिछले पांच टी-20 इनिंग में उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और दोनों में भारत को हार मिली। जब टीम इंडिया को जरूरत थी तब वो जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए। अब उनके प्रदर्शन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर उनका हाल ऐसा ही रहा तो फिर टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को नुकसा होगा। बिल्कुल भी लय में वो नहीं लग रहे हैं। टीम इंडिया में इस समय कुछ ओपनर मौजूद है जो जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। केएल राहुल की वजह से इन खिलाड़ियों को जगह नहीं मिल पा रही है।