
IND vs AUS T20 World Cup 2024: सेंट लूसिया में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 51वां मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत के बाद इस वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा स्को खड़ा किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने ही इंग्लैंड के खिलाफ 201 रन का स्कोर बनाया था। यह टी20 क्रिकेट इतिहास में भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संयुक्त सबसे बड़ा स्कोर भी है। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के तूफानी पारी और फिर हार्दिक पंड्या के शानदार फिनिश की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 205 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए 206 रन बनाने होंगे।
टीम इंडिया कप्तान रोहित शर्मा टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे। आउट ऑफ फॉर्म विराट कोहली उनके साथ उतरे लेकिन टीम की शुरुआत फिर से खराब रही और विराट कोहली एक बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि दूसरी ओर रोहित शर्मा ने आक्रामक रुख अपनाया और इस टूर्नामेंट की सबसे तेज फिफ्टी जड़ दी। उन्होंने मिचेल स्टार्क के एक ही ओवर में 29 रन ठोक दिए। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे तेज अर्धशतक भी जड़ दिया। रोहित ने सिर्फ 19 गेंदों में यह कारनामा किया।
हिटमैन का बल्ला आग उगलता रहा और उन्होंने 41 गेंदों में 8 छक्के और 7 चौकों की मदद से 92 रन कूट दिए। मिचेल स्टार्क ने उन्होंने बोल्ड कर रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया। इससे पहले ऋषभ पंत सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए तो सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने टीम को 150 के पार पहुंचाया। सूर्या ने 16 गेंदों में 31 रन की पारी खेली और मिचेल स्टार्क का शिकार हुए। इसके बाद शिवम दुबे भी 28 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक पंड्या अंत तक नाबाद रहे और 17 गेंदों में 27 रन बनाकर भारत को 205 के स्कोर तक पहुंचाया।
मिलेच स्टार्क ने 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट हासिल किए तो मार्कस स्टॉयनिस की सबसे ज्यादा पिटाई हुई और उन्होंने अपने कोटे में 56 रन खर्च कर दिए। जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन खर्च किए और एक सफलता हासिल की। पैट कमिंस और एडम जंपा को भी कोई सफलता नहीं मिली और दोनों ने 40+ रन खर्च किए।
Updated on:
24 Jun 2024 10:07 pm
Published on:
24 Jun 2024 09:57 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
